उत्तम नगर हत्याकांड के आरोपियों पर दिल्ली सरकार की कठोर कार्यवाही सराहनीय – विश्व हिन्दू परिषद

सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि इस घटना से पीड़ित परिवार अत्यंत दुख और आघात की स्थिति में है।

Abhinav Shukla Picture
Published On


स्वतंत्र सिंह भुल्लर 
नई दिल्लीः


उत्तम नगर में निर्दोष युवक तरुण की घेर कर की गई निर्मम हत्या के मामले में दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई कठोर कार्यवाही का विश्व हिन्दू परिषद, इंद्रप्रस्थ प्रांत ने स्वागत किया है विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि इस जघन्य घटना से समाज में गहरा आक्रोश और पीड़ा व्याप्त थी।

ऐसे समय में दिल्ली सरकार द्वारा अपराधियों के विरुद्ध त्वरित और सख्त कदम उठाना सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति तथा कानून व्यवस्था के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि आरोपियों के अवैध निर्माणों पर पी डब्ल्यू डी एवं एमसीडी द्वारा बुलडोजर कार्यवाही प्रारंभ किया जाना यह स्पष्ट संदेश देता है कि दिल्ली में अपराध और हिंसा को किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की निर्णायक कार्यवाही से भविष्य में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के मन में कानून का भय स्थापित होगा।


विश्व हिन्दू परिषद ने यह भी मांग की है कि इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों को मिलने वाले सभी प्रकार के सरकारी अनुदान और सुविधाओं को तत्काल समाप्त करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जानी चाहिए, ताकि अपराधियों को किसी भी प्रकार का संरक्षण न मिले।


सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि इस घटना से पीड़ित परिवार अत्यंत दुख और आघात की स्थिति में है। दिल्ली सरकार को चाहिए कि पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और आवश्यक सरकारी सहयोग प्रदान किया जाए, जिससे उन्हें कुछ राहत और संबल मिल सके विश्व हिन्दू परिषद, इंद्रप्रस्थ प्रांत इस मामले में दिल्ली सरकार द्वारा की जा रही कठोर और निर्णायक कार्यवाही का समर्थन करता है तथा अपेक्षा करता है कि दोषियों को शीघ्र और कठोर दंड मिले, जिससे समाज में न्याय और कानून के प्रति विश्वास और मजबूत हो।


About The Author

Post Comments

Comments