हाइवे के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

सीतापुर। जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में रविवार को नेशनल हाइवे-30 पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पहले ही दुकानदारों को अल्टीमेटम जारी किया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा में कब्जा न हटाने पर बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी।
 
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की भारी तैनाती की गई थी। मौके पर थाना प्रभारी सर्जन सिंह मीना कमलापुर स्वयं मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि कई दुकानदारों ने हाइवे की जमीन पर अस्थाई निर्माण कर व्यापार शुरू कर रखा था, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था।
 
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे अतिक्रमणों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें