Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: देश में अब मानसून पूरी तरह समाप्त हो चुका है और सर्दी ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10 नवंबर को शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं, अगले हफ्ते उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में रात के तापमान में सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा में नमी बनी रहेगी।

दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी

राजधानी दिल्ली में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। 9 नवंबर को अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 12°C रहने का अनुमान है। सुबह और शाम के समय 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे ठंडक और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

यूपी में ठंड बढ़ने की संभावना

बख्शी का तालाब के छठे मील पर प्रेस क्लब ऑफ मीडिया की स्थापना, किसानों की समस्याओं के निःशुल्क समाधान का लिया संकल्प Read More बख्शी का तालाब के छठे मील पर प्रेस क्लब ऑफ मीडिया की स्थापना, किसानों की समस्याओं के निःशुल्क समाधान का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है। सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलेगी, जिससे ठंड का एहसास बढ़ेगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-सुबह बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक  Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

बिहार में तापमान 12 डिग्री तक पहुंचा

बिहार के ग्रामीण इलाकों में ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के असर से यहां न्यूनतम तापमान 12°C तक पहुंच गया है। सीमांचल सहित कई क्षेत्रों में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

झारखंड के 7 जिलों में शीत लहर का अलर्ट

झारखंड में भी ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। 10 नवंबर को लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और हजारीबाग में शीत लहर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

उत्तराखंड में बढ़ेंगी मुश्किलें

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों नैनीताल, मसूरी और रुद्रप्रयाग में शीत लहर चलने के आसार हैं। सुबह और शाम के समय तापमान में तेज गिरावट की वजह से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और मनाली में बर्फबारी जारी है। इन जिलों में तापमान शून्य के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को गर्म कपड़ों का उपयोग करने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल के कुछ जिलों में बारिश और गरज के साथ छींटों की संभावना जताई गई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

IMD के अनुसार, 9 और 12 नवंबर को तमिलनाडु में तथा 9 नवंबर को केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments