Haryana: हरियाणा के चार दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार डीसीएम में घुसी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले के बरोदा गांव के चार युवकों की शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। ये चारों दोस्त हरिद्वार जा रहे थे, जब उनकी स्विफ्ट कार पानीपतखटीमा हाईवे पर शामली जिले के पास एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी डीसीएम से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और मौके पर ही चारों युवकों की मौत हो गई।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके चलते ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार सीधा रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी डीसीएम में जा घुसी, जिससे टक्कर की आवाज कई मीटर दूर तक सुनाई दी। टक्कर के बाद डीसीएम के पहिए तक निकल गए और कार के टुकड़े बिखर गए।

Hydrogen Train: हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल हुआ सफल Read More Hydrogen Train: हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल हुआ सफल

रात 11 बजे हुआ हादसा

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर की छापेमारी Read More बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर की छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, गांव बरोदा निवासी साहिल अपने तीन दोस्तों के साथ स्विफ्ट कार (HR09K-8004) से हरिद्वार जा रहा था। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे बुटराड़ा फ्लाईओवर पार करते ही हादसा हो गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

झारखंड का अबुआ दिशोम बजट सिर्फ आंकड़ों की है बाजीगरी और जन-आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात : मनीष जायसवाल Read More झारखंड का अबुआ दिशोम बजट सिर्फ आंकड़ों की है बाजीगरी और जन-आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात : मनीष जायसवाल

चारों की मौके पर ही मौत

बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। थाना प्रभारी राहुल सिसौदिया ने बताया कि मृतक सोनीपत जिले के बरोदा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने कार के नंबर और मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों की पहचान की और उन्हें हादसे की सूचना दी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

कार में मिली शराब की बोतलें

पुलिस को कार के अंदर से शराब की बोतलें मिली हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय युवक नशे की हालत में हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें