Haryana News: हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस से छह छात्राओं को कुचला, एक की मौत

SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के यमुनागर जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां प्रतापनगर बस स्टैंड पर गुरुवार सुबह पांवटा साहिब से यमुनानगर जा रही रोडवेज बस ने 6 छात्राओं को कुचल दिया। इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई गई है। जबकि 5 छात्राएं घायल बताई जा रही हैं। इनमें से 3 छात्राओं की हालत गंभीर है।

haryana road accident

जानकारी के मुताबिक, रोडवेज की बस सुबह करीब 7 बजे प्रतापनगर स्टैंड पर पहुंची। छात्र बस में चढ़ने की जल्दबाजी करने लगे। इस दौरान कुछ छात्राएं गिरकर बस की चपेट में आ गईं। वहीं,खबरों की मानें, तो इसी दौरान ड्राइवर ने तेजी से बस को मोड़ा। इसके चपेट में आने से बचने के लिए छात्राओं ने कोफी कोशिश की और इसी वजह से एक के बाद एक छात्राएं आपस में टकराते हुए बस की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि सबसे पहले गांव कुटीपुर की आरती बस के पिछले टायर के नीचे आई, इसके बाद प्रतापनगर की अर्चिता, टिब्बी की मुस्कान, बहादुरपुर की संजना, प्रतापनगर की अंजलि और अमनदीप रोडवेज बस की चपेट में आ गईं। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल आरती को सीएचसी से पीजीआई के लिए रेफर किया, हालांकि, उसकी रास्ते में मौत हो गई। घायल छात्राओं को यमुनानगर रेफर किया गया, लेकिन एंबुलेंस का इंतजाम नहीं था। कॉलेज के स्टूडेंट्स ने बस अड्डे पर हंगामा कर दिया। जिसके बाद डीसी पार्थ गुप्ता और एसपी कमलदीप गोयल भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बस चालक अनिल को सस्पेंड कर दिया, जिसके बाद छात्र शांत हुए।

Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली Read More Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली


सीएम सैनी ने किया ऐलान

Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, टेंडर प्रक्रिया शुरू Read More Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, टेंडर प्रक्रिया शुरू

वही प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने इस घटना को लेकर कहा कि यह हादसा अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण है। सीएम ने मृतक छात्रा के परिजनों को ढाई लाख रुपए और घायल छात्राओं के लिए 50-50 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि, निशुल्क उपचार और चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति की स्वीकृति दी है।

Haryana Weather: हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ बढ़ी गर्मी, 33°C के पार पहुंचा पारा Read More Haryana Weather: हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ बढ़ी गर्मी, 33°C के पार पहुंचा पारा

अनिल विज ने दिए जांच के आदेश

इसके अलाावा परिवहन मंत्री अनिल विज ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें