Haryana: हरियाणा में कोर्ट का फैसला, रिटायर्ड एसआई के बेटे को नाबालिग से रेप मामले में 20 साल की सजा

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में कुरुक्षेत्र की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने एक नाबालिग लड़की से रेप के मामले में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर (SI) के बेटे को दोषी करार दिया हैअदालत ने दोषी अनुज उर्फ बंटी, निवासी करनाल, को पॉक्सो एक्ट के तहत 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई हैसाथ ही, उस पर 2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है

मामला कैसे शुरू हुआ

थाना सदर पिहोवा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 8 फरवरी 2021 को पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी घर से बिना बताए किसी के साथ चली गई है। परिवार ने अपने स्तर पर लड़की की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

नई एक्सप्रेस ट्रेन से पहले आरओबी-एफओबी निर्माण की मांग तेज Read More नई एक्सप्रेस ट्रेन से पहले आरओबी-एफओबी निर्माण की मांग तेज

आरोपी की गिरफ्तारी और मेडिकल रिपोर्ट

सामाजिक माध्यम में टी एम पी के कि खिलाफ अफवाह फैलने वालो पर थाने में शिकायत दर्ज Read More सामाजिक माध्यम में टी एम पी के कि खिलाफ अफवाह फैलने वालो पर थाने में शिकायत दर्ज

पुलिस जांच के दौरान लड़की को बरामद कर लिया गया। पूछताछ और मेडिकल जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उसके साथ रेप की घटना हुई थी। पुलिस ने इस सिलसिले में आरोपी अनुज उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

झारखंड का अबुआ दिशोम बजट सिर्फ आंकड़ों की है बाजीगरी और जन-आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात : मनीष जायसवाल Read More झारखंड का अबुआ दिशोम बजट सिर्फ आंकड़ों की है बाजीगरी और जन-आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात : मनीष जायसवाल

अदालत में सुनवाई और सजा

लगभग 4 साल 9 महीने तक चली सुनवाई के बाद, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने गवाहों और सबूतों के आधार पर अनुज को दोषी पाया। अदालत ने उसे पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) सहित अन्य धाराओं के तहत सजा सुनाई।

कोर्ट ने आदेश में कहा कि दोषी को 20 साल कठोर कारावास भुगतना होगा और 2 लाख रुपए का जुर्माना अदा करना होगा। यदि वह जुर्माना नहीं भरता है, तो उसे 6 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें