पडरौना : बुढ़िया माता मंदिर प्रांगण में यादगार बना "गंगा आरती" महोत्सव

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर महोत्सव के अंतर्गत पडरौना नगर के ऐतिहासिक एवं पावन स्थली श्री बुढ़िया माता मंदिर प्रांगण में गुरुवार को सायंकाल भव्य श्री गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) अतुल सिंह तथा विधान परिषद सदस्य कुशीनगर-देवरिया रतनपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर आरती का शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमूह को धर्म, सेवा और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं ए.पी.एन. न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय राय,
नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल सहित नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, महिला मंडल एवं युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर पर अतुल सिंह ने कहा कि गंगा आरती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति, पवित्रता और लोक-धर्म का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। रतनपाल सिंह ने कहा कि कुशीनगर महोत्सव हमारी सांस्कृतिक पहचान का पर्व है, जिसे और भव्य रूप में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय ने समिति के 12वें वर्ष में प्रवेश को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से शिक्षा चिकित्सा धार्मिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि पडरौना नगर को सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए नगर पालिका सदैव तत्पर है। इस प्रकार के आयोजन नगर के गौरव और एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने आगामी दिनों में नगर के रामकोला रोड स्थित नवनिर्मित महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज छठ घाट पर इस तरह के आयोजन कराए जाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय समिति के सदस्यों द्वारा किया गया तथा अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
दीपों की रौशनी, भक्ति संगीत और श्रद्धालुओं की आस्था से सराबोर मंदिर परिसर दिव्य नजर आया, पूरा नगर गंगा आरती की मधुर स्वर लहरियों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनीष बुलबुल जायसवाल, सभासद चंदन जायसवाल, सौरव सिंह, सोनू कुशवाहा, रविन्द्र जायसवाल, रामाश्रय, अनिल जायसवाल, प्रदीप चहाड़िया, संजय मारोदिया, अशोक टिबड़ेवाल, अशोक अग्रवाल, नोबुल अग्रवाल, सुरेश मारोदिया, सुनीता देवी, अनीता सिंह, कौशल्या वर्मा, सुभाषिनी गौतम, निशा कुशवाहा, अनुप्रिया चौहान, ऋतु पाण्डेय, सीमा शुक्ला, आभा मिश्रा, प्रियंका तिवारी, आकाश वर्मा, मंथन सिंह, कुंदन सिंह, नीरज मिश्र, मानस मिश्र, निलेश मिश्र, अभय सिंह, अरविन्द कुशवाहा, सुनील चौहान, सर्वेश जायसवाल, अंशु जायसवाल, रितेश जायसवाल, अंकित अग्रवाल, राजेश जायसवाल, गौरव गुप्ता, सचिन साहा, अभय तिवारी, संदीप निगम, सनी सिंह के अलावा सैंकड़ों की संख्या में आमजन व भक्तगण उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें