Punjab News: पंजाब में CBI का बड़ा एक्शन, 5 लाख रिश्वत लेते DIG भुल्लर गिरफ्तार
Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरन भुल्लर को CBI ने रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी की तरफ से उनके खिलाफ शिकायत दी गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।
जानकारी के मुताबिक, हरचरन सिंह भुल्लर 2007 बैच के IPS अफसर हैं और पंजाब पुलिस में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। Punjab News
छोटे भाई पूर्व विधायक
मिली जानकारी के अनुसार, हरचरन सिंह भुल्लर पूर्व पंजाब पुलिस महानिदेशक (DGP) मेहल सिंह भुल्लर के बेटे हैं, जो 1980-90 के दशक में पंजाब में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए जाने जाते हैं। उनके छोटे भाई कुलदीप सिंह भुल्लर कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं। Punjab News
जानकारी के मुताबिक, हरचरन सिंह भुल्लर एक अनुभवी और प्रतिबद्ध अधिकारी हैं, जो पंजाब को नशा-मुक्त और सुरक्षित राज्य बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments