Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंड

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। बीते दो दिनों से बादलों की आवाजाही और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खासकर हिसार में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने राज्य के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, 6 जिलों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

किन जिलों में हो सकती है तेज बारिश?

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, जींद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बूंदाबांदी के आसार हैं।

सोमवार रात कई जिलों में हुई बारिश

सोमवार रात को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिसमें सोनीपत, फरीदाबाद, पंचकूला और बहादुरगढ़ प्रमुख रहे। इससे तापमान में और गिरावट आई है।

पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी हवाएं ला रही हैं ठंड

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश हो रही है और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण ठंड का असर बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि 8 अक्टूबर के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे खासकर रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।

पीपीसीबी ने स्कूली बच्चों को प्लास्टिक वेस्ट चैंपियन बनाने के उद्देश्य से शुरू किया “पंजाब प्लास्टिक चैंपियंस कार्यक्रम” Read More पीपीसीबी ने स्कूली बच्चों को प्लास्टिक वेस्ट चैंपियन बनाने के उद्देश्य से शुरू किया “पंजाब प्लास्टिक चैंपियंस कार्यक्रम”

दिवाली के बाद दिन में भी महसूस होगी ठंड

फिलहाल सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में जैसे-जैसे मौसम साफ होगा और हवाएं चलेंगी, तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। दिवाली के बाद दिन में भी ठंड महसूस होने लगेगी, जो इस बार ठंड के जल्दी दस्तक देने का संकेत है।

खन्ना में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत बड़ी कार्रवाई, नशा बेचने वाला केमिस्ट गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर सील Read More खन्ना में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत बड़ी कार्रवाई, नशा बेचने वाला केमिस्ट गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर सील

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार