नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में मिड-डे मील योजना में बड़ा बदलाव, शिक्षा विभाग ने बदली सप्लाई एजेंसी
Haryana Mid Day Meal: हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने मिड-डे मील योजना में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को मिलने वाली मिड-डे मील सामग्री पंचकूला से भेजी जाएगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय और पंचकूला स्थित हरियाणा एग्री इंडस्ट्रीज़ कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच 6 अगस्त 2026 तक का अनुबंध किया गया है।
पहले स्कूलों में मिड-डे मील के लिए खाद्य सामग्री हरित स्टोर से भेजी जाती थी। लेकिन लगातार गुणवत्ता संबंधी शिकायतें शिक्षा निदेशालय तक पहुंच रही थीं।
इन्हीं शिकायतों के बाद विभाग ने बदलाव का निर्णय लेते हुए नए निर्देश जारी किए हैं। अब मिड-डे मील के तहत मिलने वाली 25 प्रकार की खाद्य सामग्री सीधे हरियाणा एग्री इंडस्ट्रीज़ कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा भेजी जाएगी।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments