Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में आज यानी 2 अक्टूबर को 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में बारिश होने की संभावना है। हालांकि फिलहाल प्रदेश में ठंड की शुरुआत के लिए एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ सकता है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 7 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी। इसके चलते दिन के तापमान में गिरावट आने लगेगी। वर्तमान में हरियाणा में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो आने वाले दिनों में धीरे-धीरे कम होगा।

इससे पहले, 4 अक्टूबर से हरियाणा में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होने की संभावना है। इसका प्रभाव सबसे ज्यादा 5 अक्टूबर को देखने को मिलेगा, जब यह पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सिस्टम का असर 7 अक्टूबर तक रहेगा, जिसके चलते कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हालांकि, पूरी तरह से ठंड का अहसास होने में अभी वक्त लगेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली के आसपास प्रदेश में सर्दी का असर स्पष्ट रूप से दिखने लगेगा। तब तक तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा।

मेडिकल स्टोर के अस्तित्व पर संकट, ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने की मांग Read More मेडिकल स्टोर के अस्तित्व पर संकट, ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने की मांग

तापमान की बात करें तो प्रदेश के सिरसा जिले में सबसे ज्यादा तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि पानीपत में सबसे कम 31.6 डिग्री तापमान रहा। यानी दोनों जिलों के तापमान में लगभग 4 डिग्री का अंतर देखा गया है, जो क्षेत्रीय मौसम के अंतर को दर्शाता है।

त्रिवेणीगंज में दम तोड़ रही डोर-स्टेप डिलीवरी, मनमर्जी सिस्टम' से पीडीएस हुई बेपटरी  Read More त्रिवेणीगंज में दम तोड़ रही डोर-स्टेप डिलीवरी, मनमर्जी सिस्टम' से पीडीएस हुई बेपटरी

फिलहाल, 1 से 4 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन उसके बाद एक बार फिर बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।

सुपौल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 1.71 करोड़ का गांजा जब्त  Read More सुपौल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 1.71 करोड़ का गांजा जब्त 

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार