Haryana: हरियाणा की तहसीलों में शुरू हुई पेपरलेस रजिस्ट्री, जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन कस्बे की उप तहसील से हरियाणा ने सोमवार को डिजिटल युग की ओर एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की पहली पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली का रिमोट का बटन दबाकर विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही सीमांकन पोर्टल, वाट्सएप चैटबॉट, और राजस्व न्यायालय केस मैनेजमेंट सिस्टम जैसे कई डिजिटल समाधान भी प्रदेशभर में लागू कर दिए गए।

राजस्व विभाग की 4 नई डिजिटल योजनाएं लागू

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजस्व विभाग की चार नई योजनाओं की पुस्तिका का विमोचन भी किया। हरियाणा की पहली पेपरलेस रजिस्ट्री कुरुक्षेत्र जिले के सुजरी गांव के अंकुश बंसल की संपत्ति की हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल न केवल प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाएगी, बल्कि भ्रष्टाचार पर सीधा प्रहार करेगी। मानवीय हस्तक्षेप कम होगा, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

मलिहाबाद: प्रधान का कार्यकाल खत्म, सचिव और ब्लॉक अधिकारियों की लापरवाही से चाँदपुर गंदगी में डूबा Read More मलिहाबाद: प्रधान का कार्यकाल खत्म, सचिव और ब्लॉक अधिकारियों की लापरवाही से चाँदपुर गंदगी में डूबा

अब रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया डिजिटल रूप में पूरी होगी। नागरिकों को फोटो खिंचवाने और हस्ताक्षर करने के लिए केवल एक बार तहसील कार्यालय आना होगा। इससे रजिस्ट्री की प्रक्रिया सरल, तेज़ और पारदर्शी होगी। अनावश्यक दौड़भाग और देरी से निजात मिलेगी।

श्रीभूमि जिले के सोनबील दरगारबंद में डिजिटल क्रिएटर ग्रुप ने कराया सुजय दास का अंतिम संस्कार Read More श्रीभूमि जिले के सोनबील दरगारबंद में डिजिटल क्रिएटर ग्रुप ने कराया सुजय दास का अंतिम संस्कार

सीमांकन पोर्टल के माध्यम से अब किसान अपनी भूमि की पैमाइश के लिए सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें अत्याधुनिक रोवर और जीपीएस तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे भूमि विवादों का स्थायी और तकनीकी समाधान मिलेगा।

बुद्ध, संत कबीर और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही फेडरेशन का उद्देश्य : प्रो. सुमन Read More बुद्ध, संत कबीर और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही फेडरेशन का उद्देश्य : प्रो. सुमन

राजस्व विभाग से जुड़ी सामान्य जानकारी, दस्तावेजों की सूची और सेवाओं की स्थिति अब WhatsApp चैटबॉट के माध्यम से 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध रहेगी। इससे आम नागरिकों को विभागीय जानकारियों के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें