Haryana Weather: हरियाणा में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने इन जिलों में अलर्ट किया जारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

हरियाणा में इस बार ठंड अपने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ने की ओर है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है, जिसके कारण दिन और रात दोनों समय तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार जारी शीतलहर से लोगों को कंपकंपी महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए सात जिलों—सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल—में येलो अलर्ट जारी किया है।

शीतलहर के चलते हिसार में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिसंबर के महीने में हिसार, नारनौल और महेंद्रगढ़ में अक्सर तापमान जमाव बिंदु के आसपास पहुंच जाता है, और इस बार भी तापमान और नीचे जाने की संभावना जताई जा रही है। मौसम की कठोरता को देखते हुए पशु वैज्ञानिकों ने पशुपालकों को सलाह दी है कि वे अपने पशुओं को छत के नीचे बांधें और पास में अलाव का इंतजाम करें, ताकि ठंड के प्रभाव से उन्हें सुरक्षित रखा जा सके।

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में मौसम 5 दिसंबर तक शुष्क रहने की उम्मीद है। 1 दिसंबर से ही रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो चुका है। वातावरण में नमी रहने के कारण उत्तर और पश्चिम हरियाणा में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहने की संभावना है, जबकि दक्षिण हरियाणा के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की धुंध देखने को मिल सकती है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें