UP Bihar Weather: यूपी, बिहार में कल होगी जोरदार बारिश, देखें मौसम की जानकारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

UP Bihar Weather: भारत मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों के लिए व्यापक बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में पूर्वोत्तर भारत और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। वहीं, राजस्थान, पंजाब और गुजरात से मॉनसून की वापसी की शुरुआत के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हो गई हैं। इसके चलते देश के कई हिस्सों में फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

उत्तर प्रदेश में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के बलिया, गोरखपुर समेत 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 16 सितंबर को पूर्वी यूपी के कई इलाकों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज बौछारों की संभावना जताई गई है। साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी भी दी गई है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने पश्चिमी राजस्थान से अपनी वापसी की प्रक्रिया 17 सितंबर की सामान्य तिथि से तीन दिन पहले ही शुरू कर दी है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र और बंगाल से आ रही नमी के कारण पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में फिर से तेज बारिश की गतिविधियाँ तेज हो रही हैं। राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में 17 और 18 सितंबर को भी तेज बारिश की संभावना है।

बिहार में भी मौसम का बदला मिजाज

बिहार में भी मौसम ने अचानक करवट ली है। पटना, गया, जहानाबाद समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और सड़कों पर पानी भर गया। रविवार को दिन में ही अंधेरा छा गया और कई इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं भी दर्ज की गईं।

मोदी और नेतन्याहू क्या राजनीतिक रूप से नाकाम Read More मोदी और नेतन्याहू क्या राजनीतिक रूप से नाकाम

IMD के अनुसार, बिहार में 15 से 19 सितंबर तक लगातार भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली गिरने के समय खुले मैदानों, पेड़ों या धातु के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

PM आवास योजना: 17 अप्रैल तक करें आवेदन Read More PM आवास योजना: 17 अप्रैल तक करें आवेदन

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments