जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप ससमय किया जाये-सुनिश्चित, असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध होगी कार्यवाही-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को स्पष्टीकरण जारी करने के दिये निर्देश

अजित सिंह /राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

 जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के उपस्थिति में बैठक की गयी ।बैठक के दौरान अधिशासी अभियन्ता सिंचाई अनुपस्थित पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।

IMG-20250717-WA0594

अरैल सेल्फी प्वाइंट पर ‘नारी शक्ति हस्ताक्षर अभियान’ आयोजित Read More अरैल सेल्फी प्वाइंट पर ‘नारी शक्ति हस्ताक्षर अभियान’ आयोजित

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, आई0जी0आर0एस0, थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, जिससे कि जन मानस की समस्याओं का ससमय निस्तारण हो सकें।

नैनी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस Read More नैनी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

उन्होंने कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायातों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। निस्तारण के दौरान स्थल पर कार्यवाही सम्बन्धी जी0पी0एस0 फोटोग्राफ्स अपलोड करना सुनिश्चित करें, सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन आई0जी0आर0एस0 पोर्टल को लागिन करते हुए प्राप्त होने वाली शिकायतों का फीडबैक भी प्राप्त करते रहें और प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी ससमय कराना सुनिश्चित करें।

ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न  मागों  को लेकर बीडीओ को  ज्ञापन  सौंपा Read More ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न  मागों  को लेकर बीडीओ को  ज्ञापन  सौंपा

अंतिम दिवस में शिकायतों के निस्तारण करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments