ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न  मागों  को लेकर बीडीओ को  ज्ञापन  सौंपा

इस दौरान वे किसी भी प्रकार का सरकारी कार्य नहीं करेंगे

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर/  विकास खण्ड भनवापुर में ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कलमबंद हड़ताल का ऐलान कर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष राज कुमार चौधरी के नेतृत्व में रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी भनवापुर विनोद मणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
 
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर विकास खण्ड भनवापुर के समस्त ग्राम रोजगार सेवक दिनांक 16 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान वे किसी भी प्रकार का सरकारी कार्य नहीं करेंगे।
 
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर यह कदम उठाया गया है। यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चौधरी के साथ उपाध्यक्ष अजय यादव, कैलाश दुबे, अखिलेश श्रीवास्तव, सलमान, विकास, जहागीर, विक्रम प्रसाद, ओम प्रकाश, मोहम्मद रफीक सहित अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments