जॉइन करते ही सड़क पर उतरे सुपौल के नए पुलिस कप्तान, स्वयं की वाहन जांच

कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए अब सख्ती बरती जाएगी।

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

जितेन्द्र कुमार "राजेश"

सुपौल,बिहार

सुपौल जिले में नए पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस के रूप में कार्यभार ग्रहण करते ही कप्तान एक्शन मोड में नजर आए। पदभार संभालते ही उन्होंने शहर की सड़कों पर खुद उतरकर यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान वे ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चेकिंग अभियान में खुद शामिल हुए और कई वाहनों की जांच भी की। उन्होंने हेलमेट नहीं पहनने वालों और कागजात अधूरे रखने वाले वाहन चालकों को चेतावनी दी और नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।

पुलिस कप्तान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। उनका यह सक्रिय रूप देख आमजन में जहां एक ओर भरोसा जगा, वहीं लापरवाह चालकों में हड़कंप भी दिखा।

नए एसपी के इस तेवर से साफ संकेत मिल रहा है कि कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए अब सख्ती बरती जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार