Mnrega Scam: कार्यदाई स्थल पर कार्य सम्पन्न फिर भी लग रही मनरेगा मजदूरों की हाजिरी

मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाकर जिम्मेदारों द्वारा डेली लाखों के निकासी का आरोप

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

महराजगंज। नौतनवां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगलापुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जिस कार्य को एक सप्ताह पूर्व ही पूर्ण किया जा चुका है, उसमें अब भी मजदूरों की उपस्थिति मस्टरोल पर दर्ज की जा रही है।
 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कुम्भज के खेत से लेकर रामराज के खेत तक चकबंध पर कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। इसके बावजूद पांच मस्टरोल जारी कर 50 मजदूरों की हाजिरी फर्जी तरीके से एनएमएमएस ऐप पर दर्शाई जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार मौके पर न तो कोई कार्य चल रहा है और न ही मजदूर उपस्थित हैं, लेकिन फिर भी मस्टरोल भरकर भुगतान की कोशिश की जा रही है। यह कार्य मनरेगा के नियमों और पारदर्शिता व्यवस्था का स्पष्ट उल्लंघन है।

सबसे अहम बात यह है कि ग्रामीणों ने इस फर्जीवाड़े की शिकायत सीधे खंड विकास अधिकारी (BDO) से की है और पूरे मामले की जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय रहते जांच नहीं हुई तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला बन सकता है।

एनएमएमएस (NMMS) ऐप, जिसे मजदूरों की कार्यस्थल पर लाइव तस्वीर अपलोड करने के लिए लागू किया गया था, अब यह ऐप भ्रष्टाचार का माध्यम बनता दिख रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस ऐप पर बिना उपस्थिति के ही मजदूरों की हाजिरी दर्शाई जा रही है।

मिश्रित आबादी वाले गांव का निरीक्षण करने एसडीम एवं सी ओ क्यों लड़ियां पहुंचे  Read More मिश्रित आबादी वाले गांव का निरीक्षण करने एसडीम एवं सी ओ क्यों लड़ियां पहुंचे 

ग्रामीणों ने बताया कि बीते कई दिनों से सुबह मजदूरों को बुलाकर फोटो खींचकर उन्हें वापस भेज दिया जा रहा है।

स्टांप शुल्क में करीब दस लाख की कमी का खुलासा Read More स्टांप शुल्क में करीब दस लाख की कमी का खुलासा

ग्रामीणों ने मांग की है कि बीडीओ स्तर से तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए ताकि मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना में पारदर्शिता रहे।

फैसला लिखने के लिए बहुत थके हुए और भूखे हैं: शाम 7:10 बजे तक मामले की सुनवाई के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज Read More फैसला लिखने के लिए बहुत थके हुए और भूखे हैं: शाम 7:10 बजे तक मामले की सुनवाई के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार