ओबरा कप रोमांचक ,मुकाबले जारी, रेड बैक्स और अनपरा ने दर्ज किया जीत

ओबरा गाँधी मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता बना रोमांचक

राजेश तिवारी Picture
Published On

शानदार प्रदर्शन के लिए संजय को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार देकर किया सम्मानित

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा /सोनभद्र-

स्थानीय गांधी मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 10वें ओबरा कप के पाँचवें दिन दर्शकों को क्रिकेट के तीन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बजरंग दल ओबरा प्रखंड संयोजक रजत भाटिया इस दिन के मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।दिन का पहला मुकाबला रॉकी 11 और रेड बैक्स सेक्टर 10 के बीच खेला गया।

IMG-20250607-WA0023

तक्षशिला अकादमी के तत्वधान में जनपद स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन  Read More तक्षशिला अकादमी के तत्वधान में जनपद स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाली रॉकी 11 के खिलाफ रेड बैक्स ने निर्धारित 8 ओवरों में 52 रनों का लक्ष्य रखा। रेड बैक्स के लिए संजय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों पर 28 रन बनाए, जबकि बंटी ने 9 गेंदों पर 11 रनों का योगदान दिया। रॉकी 11 के गेंदबाज नदीम ने 1 ओवर में मात्र 2 रन देकर 3 विकेट झटके, जो उनके लिए एक बेहतरीन प्रदर्शन रहा।लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉकी 11 की टीम 37 रनों पर ही सिमट गई।

डॉक्टर्स इलेवन ने टीचर्स इलेवन को 4 विकेट से हराया  Read More डॉक्टर्स इलेवन ने टीचर्स इलेवन को 4 विकेट से हराया

उनके सबसे सफल बल्लेबाज अब्दुल ने सर्वाधिक 8 रन बनाए, लेकिन कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। रेड बैक्स के गेंदबाज आदर्श ने 2 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। रेड बैक्स ने यह मुकाबला 15 रनों से जीतकर रॉकी 11 को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रेड बैक्स के संजय को मुख्य अतिथि रजत भाटिया द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।दिन का दूसरा

टीचर टीम ने जीता ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, फाइनल में रेलवे सुपरवाइजर टीम को हराया Read More टीचर टीम ने जीता ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, फाइनल में रेलवे सुपरवाइजर टीम को हराया

मुकाबला रेड बैक्स और डी.एस.के. डाला के बीच खेला गया। रेड बैक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 8 ओवरों में 65 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। रेड बैक्स के लिए किशन ने 18 गेंदों पर 21 रन और बंटी ने 10 गेंदों पर 15 रन बनाए। डाला के गेंदबाजों में अवधेश और राज ने क्रमश, तीन-तीन विकेट लेकर अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया।जवाब में उतरी डाला की टीम 51 रन ही बना सकी।

डाला के सबसे सफल बल्लेबाज सूरज रहे, जिन्होंने 10 गेंदों पर 12 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। रेड बैक्स के गेंदबाज विजय ने अपने 2 ओवरों में 10 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके, जिससे उनकी टीम ने यह मुकाबला 19 रनों से अपने नाम कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रेड बैक्स के विजय रहे।दिन का तीसरा और अंतिम मुकाबला चुर्क और अनपरा के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाली अनपरा के सामने चुर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाए। चुर्क के लिए चंदू ने 18 गेंदों पर 30 रनों की धुआंधार पारी खेली। अनपरा के गेंदबाज सैफ और प्रिंस ने एक-एक विकेट लिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनपरा की टीम ने 7 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अनपरा के लिए सूरज ने सर्वाधिक 20 रन बनाए और सुरेंद्र ने 17 रनों का योगदान दिया।

चुर्क के गेंदबाज भुल्लन ने 2 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट झटके। इस मैच के मैन ऑफ द मैच अनपरा के सूरज रहे। इन रोमांचक मुकाबलों में रौशन सिंह और प्रवीण कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि अक्षय पटेल और अफजल अंसारी ने स्कोरिंग का जिम्मा संभाला।

पूरे कार्यक्रम का संचालन संकट मोचन झा ने किया।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजन सचिव प्रदीप शर्मा, सोनू राय, आशुतोष सिंह,रणजीत तिवारी, बृजेश मिश्रा, दीपू सिंह, सूरज मिश्रा, प्रदीप कनौजिया बंटू, आकाश केशरी, अफताब अहमद, विकास, शनि देव पांडेय, सूर्यप्रकाश चौरसिया,धर्मेंद्र कुमार, संदीप, अफजल अंसारी सोनल और अन्य कई लोग उपस्थित रहे और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।ओबरा कप में अगले मुकाबलों के लिए बने रहें और देखें कौन सी टीमें आगे बढ़ती हैं!

Post Comments

Comments