गाजियाबाद-थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में चल रहा अवैध स्मैक गांजा बेचने का कारोबार 

बहन बेटियों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है कई बार तो यह आवारा लड़के नशा बेचने एवं सेवन करने के चक्कर में आपस में झगड़ा कर लेते हैं

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

सरताज खान की रिपोर्ट

गाजियाबाद थाना शालीमार गार्डन कमिश्नरेट क्षेत्र में अवैध स्मैक गांजा बेचने का कारोबार चल रहा है जिस कारण क्षेत्र की जनता परेशान है नशा बेचने वालों के दिलों में पुलिस का डर नहीं है क्षेत्र में नशा देखने की वजह से युवा पीढ़ी बर्बाद होती जा रही है नशे के कारण क्षेत्र में युवाओं की अनेकों मौत हो चुकी है मगर नशा बिकना आज तक बंद नहीं हुआ है 

उपरोक्त संदर्भ में अनेकों बार क्षेत्र के बुद्धिजीवी व्यक्तियों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की है मगर कार्यवाही शून्य यदि इसी तरह शालीमार गार्डन क्षेत्र में नशा बिकता रहा तो नशे की लत से दुआ पीढ़ी का क्षेत्र में नाम और निशान खत्म हो जाएगा शालीमार गार्डन स्थित जुमा बाजार रोड प्रयास पार्क के चारों और आवारा लड़के गैंग बनाकर नशा बेचते हैं और शाम को 6 -7 के बाद से रात को 11 - 12 बजे तक आवारा लड़के सड़क पर खड़े होकर या सड़क के किनारे खड़े वाहनों में बैठकर नशे का सेवन करते हैं l

गाजियाबाद-थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में चल रहा अवैध स्मैक गांजा बेचने का कारोबार 

जिस कारण बहन बेटियों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है कई बार तो यह आवारा लड़के नशा बेचने एवं सेवन करने के चक्कर में आपस में झगड़ा कर लेते हैं और झगड़ा भी इतना खतरनाक होता है कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग कर देते हैं इन नशा बेचने वाले और पीने वालों से क्षेत्र के लोग बोलना भी पसंद नहीं करते क्योंकि इनका भरोसा नहीं यह लोग किसके ऊपर कब वार कर दें 

UPSC में बलिया का परचम: मोनिका श्रीवास्तव ने हासिल की 16वीं रैंक Read More UPSC में बलिया का परचम: मोनिका श्रीवास्तव ने हासिल की 16वीं रैंक

जिला प्रशासन को चाहिए कि तत्काल खबर का संज्ञान लेते हुए क्षेत्र में बिक रहे अवैध नशे के अवैध कारोबारियों पर अंकुश लगाए जिससे आने वाली युवा पीढ़ी को बचाया जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाई जा सके समय-समय पर क्षेत्रीय पुलिस ने दबिश मारकर बहुत लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है मगर फिर भी स्थिति आज तक कंट्रोल में नहीं है आज भी क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार और कारोबारी फल फूल रहे हैं 

चंदवा के माल्हन पंचायत में जंगली हाथी का कहर Read More चंदवा के माल्हन पंचायत में जंगली हाथी का कहर

प्रयास पार्क के चारों ओर मोमोज गोलगप्पे की अवैध ठैली रोड के किनारे लगी हुई है जहां पर आवारा लड़के नशे की हालत में आते हैं और शांति व्यवस्था भंग करते हैं इन अवैध ठैलों और सड़क के किनारे अवैध तरीके से खड़े थ्री व्हीलर ऑटो को भी हटाया जाए क्योंकि इन थ्री व्हीलर में बैठकर नशा भी किया जाता है और बचा भी जाता है

Haryana: हरियाणा में शिक्षा निदेशालय का नया आदेश, अब इतने साल के बच्चों को मिलेगा पहली कक्षा में दाखिला  Read More Haryana: हरियाणा में शिक्षा निदेशालय का नया आदेश, अब इतने साल के बच्चों को मिलेगा पहली कक्षा में दाखिला

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें