एडिशनल एसपी कालू सिंह का गैर जनपद स्थानांतरण, एसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

एएसपी कालू सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार ब्यक्त किया।

राजेश तिवारी Picture
Published On

विदाई समारोह का आयोजन

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जनपद के एडिशनल एसपी (अपर पुलिस अधीक्षक) कालू सिंह के गैर जनपद स्थानांतरण पर पुलिस विभाग द्वारा एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा व सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ) समेत कई अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कालू सिंह ने सोनभद्र में लगभग तीन वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था को बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सहकर्मियों ने उनके कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार स्वभाव की सराहना की।विदाई समारोह में एसपी सोनभद्र ने कालू सिंह के साथ अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

नहर के किनारे बोरे में मिला शव मची सनसनी क्षेत्र की जनता में भय व्याप्त Read More नहर के किनारे बोरे में मिला शव मची सनसनी क्षेत्र की जनता में भय व्याप्त

उन्होंने कहा कि हमेशा टीम भावना के साथ काम किया और अपने कार्यों से सभी को प्रभावित किया। इसी क्रम में अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी उनके साथ बिताए पलों को याद किया और उनके नए पदस्थापना पर शुभकामनाएं दीं। जिसके क्रम में एएसपी कालू सिंह ने सोनभद्र में मिले सहयोग और स्नेह के लिए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोनभद्र उनके लिए हमेशा एक विशेष स्थान रखेगा और यहां बिताए गए समय को कभी नहीं भूलेंगे।

एसपी ने 17 नवीन डायल 112 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी Read More एसपी ने 17 नवीन डायल 112 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

उन्होंने अपने नए दायित्वों को पूरी निष्ठा और लगन से निभाने का संकल्प लिया। इस विदाई समारोह में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने कालू सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान माहौल भावुक रहा और सभी ने कालू सिंह के साथ अपने अच्छे पलों को याद किया। कालू सिंह के स्थानांतरण से सोनभद्र पुलिस विभाग ने एक कर्मठ और कुशल अधिकारी खो दिया है, लेकिन उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

अंबेडकर जयंती पर ‘सामाजिक समरसता दौड़’ का आयोजन Read More अंबेडकर जयंती पर ‘सामाजिक समरसता दौड़’ का आयोजन

Post Comments

Comments