डॉ राजेश मिश्र अध्यक्ष और सचिव राजकुमार उपाध्याय सर्व सम्मति से बनाए गए

नितिन अवस्थी उपाध्यक्ष और रामलाल साहनी सह सचिव चुने गए

अजय यादव Picture
Published On

वरिष्ठ पत्रकार अमरेश मिश्र सर्व सम्मति से कोषाध्यक्ष चुने गए

स्वतंत्र प्रभात, मीरजापुर 

रिपोर्ट - रामलाल साहनी 

मीरजापुर। शनिवार को दोपहर में प्रेस क्लब ट्रस्ट की आवश्यक बैठक नगर के गनेशगंज  स्थित अर्शिका होटल में आयोजित किया गया जिसमें पत्रकारों द्वारा अपने क्लब को और मजबूती प्रदान करने पर चर्चा की जिसमें की क्लब में जितने भी सक्रिय सदस्य हैं उनकी जायज समस्याएं उनकी बात को ध्यान में लिया जाएगा और हर संभव क्लब द्वारा मदद की जाएगी साथ ही यह प्रस्ताव पारित किया गया जो सदस्य क्लब में सक्रिय नहीं है उनको बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा

इसके अलावा आगामी 30 मई को पत्रकारिता दिवस समारोह मनायें जाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही प्रत्येक वर्ष की भांति नया कमेटी गठित किया गया जिसमें राजेश मिश्र को अध्यक्ष और राज कुमार उपाध्याय को सचिव, उपाध्यक्ष नीतिन अवस्थी, सह सचिव रामलाल साहनी और कोषाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अमरेश मिश्र जी को सर्व सम्मति से चुना गया। इनके अलावा भी कई पत्रकारो को सर्व सम्मति से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लाठी-डंडों और लोहे के कड़े से हमला, बचाने पहुंची महिलाओं से भी अभद्रता Read More लाठी-डंडों और लोहे के कड़े से हमला, बचाने पहुंची महिलाओं से भी अभद्रता

उक्त मौके इन सब के अलावा अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वालो में पूर्व अध्यक्ष आकाश दुबे, समर चंद्र शर्मा, पूर्व सचिव संतोष गुप्ता, राकेश द्विवेदी,  पूर्व सचिव जेपी पटेल, अखिलेश मिश्र, रामायण दुबे, अनुज श्रीवास्तव, मनीष रावत  व अन्य मौजूद थे।

पहले रंगदारी अब जानलेवा हमला, जयसिंहपुर में बेख़ौफ़ बदमाश Read More पहले रंगदारी अब जानलेवा हमला, जयसिंहपुर में बेख़ौफ़ बदमाश

About The Author

Post Comments

Comments