फोटोग्राफरों की समस्या का निदान कराएगा एसोसिएशन

आशीर्वाद पैलेस में हुई टूंडला फोटोग्राफर एसोसिएशन की बैठक

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

झूठा आरोप लगाने वालों के विरुद्ध एसोसिएशन कराएगी कार्रवाई

विवेक शर्मा ब्यूरो टूण्डला

टूण्डला-

टूण्डला फोटोग्राफर एसोसिएशन की बैठक रविवार को असन रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस पर हुई। जिसमें फोटोग्राफरों की विभिन्न समस्याओं का निदान कराया गया। वहीं, पदाधिकारियों ने कहा कि फोटोग्राफरों को झूठा फंसाने वालों के विरुद्ध एसोसिएशन कार्रवाई कराएगी। सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक में अध्यक्ष अरुण रावत ने कहा कि फोटोग्राफर हर खुशी और गम के पलों को कैमरे में कैद करने का काम करता है।

शादी विवाह से लेकर जन्मदिन, रिटायरमेंट और मृत्यु के फोटो व वीडियो बनाकर उन पलों को यादगार बनाने में अपना सहयोग देता है। इसके बाद भी कुछ दूषित मानसिकता के लोग उन्हें बदनाम करने का काम करते हैं। उन पर झूठे आरोप लगाकर फंसाने का काम करते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम एसोसिएशन करेगी।

भ्रष्टाचार छिपाने हेतु जांच अधिकारी अरुण कुमारपटेल नही प्रेषित कर रहे जांच रिपोट  Read More भ्रष्टाचार छिपाने हेतु जांच अधिकारी अरुण कुमारपटेल नही प्रेषित कर रहे जांच रिपोट 

सचिव देवेंद्र कुमार पप्पू ने कहा कि फोटोग्राफर किसी भी समस्या के ​निदान के लिए एसोसिएशन को अवगत करा सकते हैं। संगठन के दम पर ही किसी असंभव कार्य को संभव बनाया जा सकता है। इसलिए संगठन को मजूबत बनाने के लिए सभी फोटोग्राफर अपना पूरा योगदान दें। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक जुलाई के महीने में होगी।

4 वर्षीय बच्ची के अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को मिली सफलता Read More 4 वर्षीय बच्ची के अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

जिसमें एसोसिएशन द्वारा जारी की गई बिल बुक रसीद और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में उपाध्यक्ष राजू यादव, सह सचिव उमेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह, पीपी सिंह, जयंती प्रसाद, किशन कुमार, संतोष कुमार, सूरज कुमार, श्याम यादव, अजय कुमार, राहुल सिंह, भीषमपाल सिंह, योगेश कुमार, सचिन कुमार, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, विकास कुमार, ललित कुमार आदि उपस्थित रहे।

मानक-विहीन कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की मांग, छात्र नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन। Read More मानक-विहीन कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की मांग, छात्र नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार