बस्ती जिले में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करना वीडियो रुधौली के लिए पड़ रहा भारी
रानीपुर, कथकपुरवा, बभनी मिश्र की रिपोर्ट में हुआ खुलासा अधिकारियों को गुमराह करने में सक्षम वी०डी०ओ० रुधौली की कार्यशैली पर सवाल
-सूचना के बाद भी अधिकारी नहीं कर पा रहे कार्रवाई
प्रधानों की नौकरी करने वाले अधिकारियों के बस की नहीं की लगा सके भ्रष्टाचार पर रोक
बस्ती। बस्ती जिले के रुधौली विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी भ्रष्टाचार में चर्चित हो रहे मनरेगा योजना में फर्जी हाजिरी रजिस्टर में दर्ज कर फर्जी भुगतान होने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में अनियमितताएं बढ़ रही हैं। रुधौली के खण्ड विकास अधिकारी भष्ट्राचार का दे रहे साथ कि सरकारी कुर्सी का नाम रोशन कर रहे और फर्जी भुगतान करने में माहिर मनरेगा योजना के तहत फर्जी हाजिरी रजिस्टर में मजदूरों की संख्या अधिक दिखाई गई है, जबकि मौके पर एक भी मजदूर नहीं मिले।
इससे स्पष्ट होता है कि खंड विकास अधिकारी और उनके सहयोगी फर्जी भुगतान करने के लिए फर्जी हाजिरी रजिस्टर में दर्ज करा रहे हैं।साहब की मेहबानी से विकास खण्ड में लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों में जमकर हो रहे भ्रष्टाचार कैसे होगा ग्राम पंचायत का विकास अधिकारी कुंभकरण नींद में सो रहे हैं

Comments