नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
नरेश टिकैत के पाकिस्तान समर्थक बयान पर बवाल
भाजपा किसान मोर्चा सुपौल ने किया पुतला दहन
सुपौल-बिहार। पाकिस्तान समर्थक बयान देने के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सुपौल ने नरेश टिकैत का जोरदार विरोध किया। जिला अध्यक्ष नलिन जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय स्टेशन चौक पर टिकैत का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने देशद्रोह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नरेश टिकैत को पाकिस्तान भेजने की मांग की।
“देश के खिलाफ बयान, देशद्रोह से कम नहीं” — नलिन जायसवाल पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल ने कहा कि, > "जब बात देश की हो, तो जाति, धर्म, क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर सोचना चाहिए। नरेश टिकैत जिस तरह पाकिस्तान को पानी देने की बात कर रहे हैं, वह सीधा देशद्रोह है। सरकार से मांग है कि उन्हें पाकिस्तान भेजा जाए।"
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “नरेश टिकैत होश में आओ”, “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय” जैसे नारे लगाए और आक्रोश प्रकट किया। कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा किसान मोर्चा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रमुख उपस्थितियों में शामिल थे: शिवधर साह (जिला उपाध्यक्ष) सुनील कुमार मंडल (जिला महामंत्री) सरोज देवी, अमरनाथ ठाकुर (जिला मंत्री) सतीष कुमार शुशील (भाजपा जिला उपाध्यक्ष) रंजु झा (पूर्व उपाध्यक्ष) सुरेश कुमार सुमन (पूर्व जिला महामंत्री) सुरेन्द्र पाठक (जिला मीडिया प्रभारी) शक्ति कुमारी सारिका (महिला मोर्चा जिला महामंत्री) महामाया चौधरी, डॉ शमशाद आलम, गौरीशंकर मंडल, रामदेव मंडल, मिथिलेश झा, बैद्यनाथ चौधरी, विद्या कांत मिश्र, रंजीत कामत, रुबी जायसवाल, लक्ष्मण चौधरी, योगेन्द्र चौधरी, मोहन जायसवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता।

Comments