"मन की बात" का 121वाँ एपिसोड का हुआ प्रसारण भाजपाइयों ने सुना

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अम्बेडकरनगर

 

प्रत्येक माह की अन्तिम रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 121वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम जिला संयोजक जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव के संयोजन में जनपद के सभी 23 मंडलों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुना।


        मन की बात कार्यक्रम को विधान सभा जलालपुर की एन डी इण्टर कॉलेज बूथ संख्या 205 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनने के बाद नि. जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने पहलगाम आतंकी हमला की जिक्र करते हुए कहा कि यह हमला आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दर्शाता है। यह उनकी कायरता है। ऐसे समय में जब जम्मू कश्मीर में शांति लौट रही थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हो रही थी। जम्मू कश्मीर के दुश्मनों को यह रास नहीं आया। मोदी जी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला के पीड़ितों की चर्चा करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों के को न्याय का भरोसा दिखाया।

नीतीश कुमार बनें प्रधानमंत्री… ‘ सपा ने उठाई मांग, राज्यसभा जाने को लेकर मचा सियासी तूफान Read More नीतीश कुमार बनें प्रधानमंत्री… ‘ सपा ने उठाई मांग, राज्यसभा जाने को लेकर मचा सियासी तूफान

आतंकवाद पर पी एम ने कहा कि पूरा विश्व हमारे साथ है।हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत हमारे देश के 140 करोड़ नागरिक हैं। उनका सामर्थ्य,उनकी इच्छा शक्ति है। जब करोड़ों लोग एक साथ किसी अभियान में जुड़ जाते हैं तो उसका प्रभाव बहुत बड़ा होता है। गुजरात के अहमदाबाद में 70 लाख से अधिक पेड़ लगाए गए हैं। अहमदाबाद ग्लोबल वार्मिंग से लड़ाई लड़ने वाले शहरों में से 1 हो गया है। उन्होंने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक व्यक्ति से एक पौध मां के नाम अवश्य लगाने का आग्रह किया।

बिगड़े हालात का पूर्वानुमान लगाने में मोदी सरकार विफल- प्रमोद तिवारी Read More बिगड़े हालात का पूर्वानुमान लगाने में मोदी सरकार विफल- प्रमोद तिवारी


     मन की बात कार्यक्रम को मुख्य रूप से एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, प्रतिनिधि आनंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, डॉ राना रणधीर सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पाण्डेय, डॉ रजनीश सिंह, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, दीपक तिवारी, संजय सिंह, विनय पाण्डेय, तेजस्वी जायसवाल, सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने सुना।

About The Author

Post Comments

Comments