ओबरा में पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भाजपा का आक्रोश, पाकिस्तान का पुतला फूंका

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान का पुतला फूँका

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

ओबरा नगर क्षेत्र का मामला

राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो) 

सोनभद्र‌/ उत्तर प्रदेश-

भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल ने मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। ओबरा नगर के सुभाष चौराहे पर आयोजित इस प्रदर्शन में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारे लगाए गए।

प्रदर्शनकारियों ने आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल ने शहीद हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से उचित न्याय की मांग की।

गोरखपुर :बेलघाट में डंफर का कहर: 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कई घंटे जाम Read More गोरखपुर :बेलघाट में डंफर का कहर: 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कई घंटे जाम

इस अवसर पर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस घृणित कृत्य की कड़ी निंदा की। उन्होंने आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हुए इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया।

पृथक पूर्वांचल राज्य समय की मांग जनमोर्चा ने गिनाए अलग राज्य बनने के बड़े फायदे Read More पृथक पूर्वांचल राज्य समय की मांग जनमोर्चा ने गिनाए अलग राज्य बनने के बड़े फायदे

प्रदर्शन में रंजना सिंह, बृजेश पाण्डेय, विशाल गुप्ता, आशीष तिवारी, राजेश्वर प्रसाद, राम निवास तोमर, उमेश सिंह पटेल, सुख नन्दन चौरसिया, सतीश कुमार पाण्डेय, सुशील कुशवाहा, सुनीता पाण्डेय, मीडिया प्रभारी शिशिर कुमार शर्मा, वीरेन्द्र मित्तल, विकास सिंह, नित्यानंद दूबे, रघुराज प्रताप सिंह, अनुज त्रिपाठी, दशरथ शुक्ला, पंकज गौतम, अरविन्द सोनी, आनन्द जायसवाल, राम लाल जयसवाल, महेश जायसवाल, समीर माली, विजय पटेल, रंग बहादुर पटेल, अनिल मिश्रा, सावित्री सिंह, उषा शर्मा, पुष्पा दूबे,

लेखपाल पर अवैध कब्जा कराने का आरोपः जांच, कार्रवाई की मांग़  Read More लेखपाल पर अवैध कब्जा कराने का आरोपः जांच, कार्रवाई की मांग़ 

सरिता सिंह, सुषमा कुशवाहा, शशि किरण, हेमलता, सीमा देवी, भोला साहनी, दिनेश शुक्ला, रोहित यादव सूर्या, अमित मित्तल, राम लाल जायसवाल, बुद्धि नारायण जायसवाल, अभिषेक सेठ, अनिल गुप्ता, अविनाश जायसवाल, दिनेश सिंह मुंडी भाई, संतोष जायसवाल, राम पदारथ मौर्या, आदर्श सिंह, गौरव, कृष्ण मुरारी, आदित्य सिंह, नीलू, वीरेन्द्र यादव, विभाष घटक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें