पहलगाम आतंकी हमले की बिल्ली मारकुंडी क्रेशर एसोसिएशन ने की कड़ी निंदा, शोकसभा आयोजित

देश की एकता और अखंडता पर हमला है पहलगाम अटैक:अभिषेक सिंह(पिंकू)

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

यूनियन भवन पर एसोसिएशन सदस्यों ने आतंकी हमले का जताया विरोध

अजीत सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा / सोनभद्र-

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में बीते मंगलवार को हुए बर्बर आतंकी हमले की बिल्ली मारकुंडी क्रेशर एसोसिएशन ने कड़ी शब्दों में निंदा की है। एसोसिएशन ने इस हमले को नृशंस और अत्यंत दुखद बताते हुए इसे देश की एकता और अखंडता पर एक दुस्साहसिक हमला करार दिया है।

यूनियन के सचिव अभिषेक सिंह 'पिंकू' ने इस हृदयविदारक घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए यूनियन भवन में एक शोकसभा का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में खनन व्यवसायी और यूनियन के सदस्य शामिल हुए।

प्राइवेट हॉस्पिटलों में मरीज को एडमिट करने के बाद नहीं दिया जाता है कोई वैध कागजात कौन है इसका जिम्मेदार Read More प्राइवेट हॉस्पिटलों में मरीज को एडमिट करने के बाद नहीं दिया जाता है कोई वैध कागजात कौन है इसका जिम्मेदार

श्री सिंह ने कहा कि पहलगाम में हुए इस भीषण आतंकी हमले के बाद पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त है। वरिष्ठ खनन व्यवसायी प्रद्युम्न सिंह "मुन्ना" ने इस कायराना हमले की तीव्र भर्तसना करते हुए मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

संविधान शिल्पकार डॉ भीम राव अंबेडकर के जयंती पर पीएम किसान और पेंशन लाभ से जुड़े कार्य  हुए पूरे Read More संविधान शिल्पकार डॉ भीम राव अंबेडकर के जयंती पर पीएम किसान और पेंशन लाभ से जुड़े कार्य हुए पूरे

उन्होंने कहा कि "यह हमला न केवल निर्दोष पर्यटकों पर किया गया है, बल्कि यह देश की एकता और अखंडता पर भी एक घिनौना हमला है। आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और ऐसे कायरतापूर्ण हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।

थम नहीं रहा है करहिया राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय व एएनएम सेंटर   कार्यरत  चिकित्सकों व कर्मचारियों  की मनमानी , केन्द्र पर लटक रहा ताला, डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारी  गायब Read More थम नहीं रहा है करहिया राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय व एएनएम सेंटर कार्यरत चिकित्सकों व कर्मचारियों की मनमानी , केन्द्र पर लटक रहा ताला, डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारी गायब

यूनियन के उपाध्यक्ष मिथिलेश अग्रहरि ने केंद्र सरकार से पुरजोर मांग की कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुख की घड़ी न केवल पीड़ित परिवारों बल्कि पूरे देश के लिए है, और हम सभी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ और कठोर कदम उठाने का आह्वान किया, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। शोकसभा में अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए खनन व्यवसायी अंजनी केशरी ने कहा कि पहलगाम में हुआ यह आतंकी हमला एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला है।

उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और इस चुनौती का मिलकर मुकाबला करेगा। युवा खनन व्यवसायी निशु गर्ग ने इस हमले को देश की एकता और अखंडता पर प्रहार करने का दुस्साहस बताया। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और संस्थाओं को अपने आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर इस घृणित कृत्य की कड़ी निंदा करनी चाहिए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुन्ना राय, संगठन मंत्री धर्मराज उपाध्याय,आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार