पृथ्वी दिवस पर संप्रेक्षण गृह में जागरूकता कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

चित्रकूट।
 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के तत्वावधान में राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, चित्रकूट में मंगलवार को 'विश्व पृथ्वी दिवस' के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम "पृथ्वी बचाओ" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर संवासियों और स्टाफ में पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करना और पृथ्वी के संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राविधिक वालियर एवं योगाचार्य संजय कुमार ने किया। उन्होंने समस्त संवासियों और उपस्थित स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष हम 55वां पृथ्वी दिवस मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि पृथ्वी ब्रह्मांड की सबसे अनमोल वस्तु है, क्योंकि इसी में जीवन के लिए आवश्यक तत्व जैसे ऑक्सीजन और पानी उपलब्ध हैं। योगाचार्य संजय कुमार ने चिंता जताई कि मानव द्वारा किए जा रहे गलत कार्यों के चलते पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधन नष्ट हो रहे हैं।
 
उन्होंने पृथ्वी को बचाने के लिए जल संरक्षण, तेल का कम उपयोग, हरित ऊर्जा को अपनाने, अपशिष्ट और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. अभिषेक मिश्रा ने संवासियों को संबोधित करते हुए कहा, "हमारा शरीर जिन पाँच तत्वों से बना है, उनमें पृथ्वी तत्व सबसे महत्वपूर्ण है। हम सब पृथ्वी की संतान हैं और इसकी सुरक्षा हमें मां की तरह करनी चाहिए।"
 
कार्यक्रम में सहायक अधीक्षक वीर सिंह, सहायक अध्यापक राजीव कुमार सिंह, परामर्शदाता दीपक शर्मा, अनुका गुप्ता, कमल सिंह सहित संस्था के समस्त संवासी और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया और पर्यावरण के संरक्षण हेतु सकारात्मक प्रयास करने की शपथ ली।
 
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अधिकारियों ने इस तरह के जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखने की बात कही, ताकि भावी पीढ़ी एक सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण में जीवन जी सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें