सोनभद्र :कुड़ारी पुल के उद्घाटन से पहले भक्ति और उल्लास का संगम

सोननदी पुल के लोकार्पण से पहले भक्ति और उम्मीदों का संगम, मुख्यमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

लोगों का आवागमन होगा आसान

अजीत सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

कुड़ारी/सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जुगैल थाना क्षेत्र के कुड़ारी में सोन नदी पर निर्मित बहुप्रतीक्षित शिल्पी कुराड़ी पुल के पूरा होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। पुल के औपचारिक उद्घाटन से पहले, स्थानीय लोगों ने भक्ति और उल्लास के साथ अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया, जिसके बाद एक भव्य भंडारा भी हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

इस पुल के बनने से कुड़ारी और आसपास के इलाकों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी तक नदी पार करने के लिए लोगों को नाव या लंबे घुमावदार रास्तों का सहारा लेना पड़ता था, जिसमें काफी समय और परेशानी होती थी।

बुद्ध के आदर्शों पर चलकर ही संभव है राष्ट्र का उत्थान Read More बुद्ध के आदर्शों पर चलकर ही संभव है राष्ट्र का उत्थान

अब इस पुल के माध्यम से घोरावल और मिर्जापुर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से सीधी कनेक्टिविटी स्थापित हो जाएगी, जिससे व्यापार और अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पुल क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

NEET (UG) 2026: सोनभद्र में 03 मई को होगी परीक्षा, 1508 अभ्यर्थी होंगे शामिल Read More NEET (UG) 2026: सोनभद्र में 03 मई को होगी परीक्षा, 1508 अभ्यर्थी होंगे शामिल

भव्य भंडारे के आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामशकल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पुल के निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील ओबरा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई जन समस्याएं Read More जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील ओबरा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई जन समस्याएं

परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण इकाई मिर्जापुर के रविशंकर उपाध्याय और सहायक अभियंता रियाज अहमद भी इस महत्वपूर्ण अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने पुल की विशेषताओं और इसके लाभों के बारे में लोगों को जानकारी दी।स्थानीय निवासियों ने पुल के निर्माण के लिए सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

उनका कहना है कि यह पुल उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएगा और उन्हें विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद करेगा। पुल के जल्द ही आधिकारिक रूप से खुलने की उम्मीद है, जिसके बाद क्षेत्र में विकास की एक नई गाथा लिखी जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें