सपा अध्यक्ष पर भाजपा सरकार के मंत्री असंस्कारित टिप्पणी करके किस संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं- फ़ज़ल महमूद 

सपा अध्यक्ष पर भाजपा सरकार के मंत्री असंस्कारित टिप्पणी करके किस संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं- फ़ज़ल महमूद 

कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर बी एल ए आंकलन समिति की बैठक महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय में आरंभ हुई। बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया।
 
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि सपा का बढ़ता हुआ प्रभाव देखकर भाजपा सरकार के मंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी पर अनर्गल असंस्कारित टिप्पणी अखिलेश के पेट में कीड़ा है कहके अपने गिरते जनाधार को देखकर खींज मिटा रहे हैं जबकि अस्पतालों में पेट गैस हृदय बुखार की दवाओं का अभाव है उस पर ध्यान न देकर असंस्कारित बयानों से जनता को गुमराह कर रहे हैं।
 
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सड़कों में गड्ढे बने हुए हैं 8 साल का विकास बता कर जनता को धोखा दे रहे हैं गंदगी से जनता परेशानी झेल रही है सफाई का ठेका कंपनियों को देकर सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रहे हैं कर्मचारियों को पर्याप्त सुविधाए ना देकर कंपनियों को फायदा पहुंचाने का भाजपा ने ठेका ले लिया है।
 
बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, रजत मिश्रा,अर्पित त्रिवेदी, अरमान खान, के के मिश्रा,मनोज चौरसिया,मुमताज मंसूरी, सुलेखा यादव,वंदना दिवाकर,पूजा यादव, सिंपल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel