लहरपुर में वन विभाग का एक्शन बिना परमिट काटे गए दो शीशम के पेड़, ट्रैक्टर ट्राली समेत लकड़ी भी हुई जब्त 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

सीतापुर- लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के गुलरी पुरवा गांव में अवैध पेड़ कटान का मामला सामने आया है मंगलवार को लकड़कट्टों ने बिना किसी परमिट के दो शीशम के पेड़ों को काट डाला सूचना मिलते ही उप वन क्षेत्राधिकारी हरीश कुमार श्रीवास्तव और वन दरोगा राज कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे टीम ने कटी हुई। लकड़ी के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली (पटेला) को जब्त कर लिया क्षेत्र में लकड़कट्टों द्वारा लगातार अवैध कटान की जा रही है।
 
इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है वन विभाग इस पर रोक लगाने में असफल साबित हो रहा है विभाग केवल जुर्माना लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेता है इसी कारण लकड़कट्टों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं उप वन क्षेत्राधिकारी हरीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जब्त की गई लकड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है!!

About The Author

Post Comments

Comments