सम्भागीय परिवहन विभाग कानपुर द्वारा बड़ी कार्रवाई
सभी प्रवर्तन अधिकारियों ने 130 वाहनों के विरुद्ध की कार्रवाई
On
कानपुर। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा अनधिकृत रूप से संचालित यात्री वाहनों, ओवरलोड वाहनों, बकाया कर के अभियोग में एवं सड़क सुरक्षा के अन्य मदों में समस्त प्रवर्तन अधिकारियों को सघन कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है । जिसके क्रम में परिवाहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया ।
आरटीओ प्रवर्तन विदिशा सिंह के नेतृत्व में अम्बुज, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), कहकशां खातून, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), आर.के. वर्मा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), मानवेन्द्र प्रताप सिंह, यात्रीकर अधिकारी, दिनेश कुमार, यात्रीकर अधिकारी अनिल कुमार, यात्रीकर अधिकारी एवं दीपक सिंह, यात्रीकर अधिकारी द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही की गई।
कार्रवाई के दौरान जनपद कानपुर नगर में अनधिकृत रूप से संचालित यात्री वाहनों के 15, ओवरलोड वाहनों के अभियोग में 33, बकाया कर के अभियोग में 37 एवं सड़क सुरक्षा के अन्य मदों में 45 अर्थात कुल 130 वाहनों के विरूद्ध चालान / बन्द की कार्यवाही की गयी एवं उक्त कार्यवाही निरन्तर की जाती रहेगी । साथ ही सम्भागीय परिवहन अधिकारी, कानपुर ने समस्त वाहन चालकों / आम जनमानस को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
05 Dec 2025
05 Dec 2025
05 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
05 Dec 2025 17:12:26
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत के कई शहर इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीत लहर की चपेट में हैं।...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List