पिता ने तीन बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी

पीरटांड प्रखंड के महेशलिट्टी गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

गिरिडीह, झारखंड:- गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड के महेशलिट्टी गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। 36 वर्षीय सनाउल अंसारी ने अपने तीन मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने चारों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में पिता द्वारा बच्चों की हत्या कर आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
 
मृतकों की पहचान सनाउल अंसारी 36 वर्ष पिता, आफरीन परवीन 12 वर्ष बेटी, जैबा नाज 8 वर्ष बेटी, सफाउल 6 वर्ष बेटा के रुप में हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सनाउल अंसारी पेशे से राजमिस्त्री था और घर में ही एक दुकान भी चलाता था। शनिवार रात उसने अपने तीनों बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद भी कमरे के अंदर फांसी लगा ली। चूंकि रमजान का महीना चल रहा है, गांव में रात 10 बजे तक चहल-पहल थी।
 
रोजेदार सुबह सेहरी के लिए जागते हैं, लेकिन जब रविवार सुबह सनाउल अंसारी नहीं उठा, तो लोगों को शक हुआ। जब ग्रामीणों ने जाकर देखा, तो घर के अंदर दिल दहला देने वाला मंजर था। पुलिस इस मामले की हर कोण से जांच कर रही है। अभी तक हत्या और आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि सनाउल अंसारी ने अपने बच्चों को क्यों मारा और खुद आत्महत्या क्यों की। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार