भाजपा बूथ अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं में पसरा मातम

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अमित मिश्रा ( संवाददाता) 

घोरावल / सोनभद्र-घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भरकना गांव में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बतादें कि मृतक दिनेश शर्मा भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। 

मिली जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लीलवाही गांव निवासी दिनेश शर्मा (50) पुत्र गंगाराम शर्मा रविवार सुबह शिवद्वार दर्शन करने और पेट्रोल लेने के लिए शिवद्वार बाइक से निकले थे।

इसी दौरान सुबह भरकना गांव में एक पुलिया के पास रोड ब्रेकर पर अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ जाने से दिनेश बाइक समेत बताया गया कि मृतक दिनेश शर्मा के 3 बेटे हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर उन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया। जहाँ सीएचसी में डॉक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। 

होली मेलजोल के जरिए भारत के स्वभाव का दर्शन है- प्रमोद तिवारी Read More होली मेलजोल के जरिए भारत के स्वभाव का दर्शन है- प्रमोद तिवारी

सूचना मिलने पर शिवद्वार चौकी प्रभारी राम ज्ञान यादव ने उनके शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोपहर बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही श्रवण सिंह, सुनील चौबे, अरुण कुमार पांडेय समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

खजनी में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने फावड़े से पत्नी की की हत्या, खुद की पुलिस को दी सूचना Read More खजनी में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने फावड़े से पत्नी की की हत्या, खुद की पुलिस को दी सूचना

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि लीलवाही गांव निवासी दिनेश शर्मा की बाइक के सामने एक कुत्ता आने से हुए दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। उनके शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी में भेज दिया गया ।

सत्येंद्र कुमार शुक्ल महामंत्री पद व संगठन के दायित्वों से हटाए गए  Read More सत्येंद्र कुमार शुक्ल महामंत्री पद व संगठन के दायित्वों से हटाए गए 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार