तेज़ रफ़्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराए, तीन छात्र घायल, दो की हालत नाजुक: रेफर।

दर्दनाक हादसा

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

आर. एन. सिंह (संवाददाता) 

चोपन/ सोनभद्र-

स्थानीय थाना क्षेत्र के सलखन बाजार में बाइक सवार तीन छात्र ट्रक से टकरा गये। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को एंबुलेंस से चोपन सीएचसी भेजा गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दो गंभीर छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जबकि दो का इलाज सीएचसी चोपन में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों छात्र अंगद पुत्र छविंद्र, सूरज पुत्र रामसूरत, शुभम पुत्र वीरेंद्र जायसवाल गुरुद्वारा में इंटर की पढ़ाई कर रहे थे और बोर्ड की परीक्षा देने के लिए राजा बलदेव दास बिरला सन घाटी इंटर कॉलेज सलखन जा रहे थे।

आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन की संभावना, आंधी-बारिश, वज्रपात एवं तेज हवाओं को लेकर प्रशासन सतर्क Read More आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन की संभावना, आंधी-बारिश, वज्रपात एवं तेज हवाओं को लेकर प्रशासन सतर्क

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों बाइक सवार की ट्रक से टक्कर हो गयी जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सीएचसी चोपन भेजा गया। जहां सूरज पुत्र रामसूरत, शुभम पुत्र वीरेंद्र जायसवाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि सूरज पुत्र रामसूरत का इलाज चोपन अस्पताल में चल रहा है।

डॉ. मैसूर मंजूनाथ के वायलिन के सुरो से सजी ख़ूबसूरत शाम Read More डॉ. मैसूर मंजूनाथ के वायलिन के सुरो से सजी ख़ूबसूरत शाम

About The Author

Post Comments

Comments