ओबरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार।

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

महिलाओं की सुरक्षा के लिए ओबरा पुलिस की महत्वपूर्ण कदम।

वीरेंद्र कुमार (संवाददाता) 

ओबरा / सोनभद्र -

ओबरा पुलिस ने एक दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

शिवप्रसाद यादव उर्फ बल्ला (उम्र लगभग 20 वर्ष) यादव बस्ती, बिल्ली, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और आईटी एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज शारदा मंदिर चौराहे के पास से 24 घंटे के अंदरपुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल ओंकार यादव मुख्य रूप से शामिल रहे।

फाफामऊ बाईपास पर सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल। Read More फाफामऊ बाईपास पर सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल।

यह गिरफ्तारी समाज में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। पुलिस की त्वरित कार्यवाही ने अपराधियों को यह संदेश दिया है कि वे कानून से बच नहीं सकते।आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। ओबरा पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को दर्शाता है, जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

नवनिर्मित कान्हा गौशाला में गौवंशों की दुर्दशा का अध्याय शुरू Read More नवनिर्मित कान्हा गौशाला में गौवंशों की दुर्दशा का अध्याय शुरू

About The Author

Post Comments

Comments