सोनभद्र में खनन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए बैठक।

जिलाधिकारी ने कहा कि क्रशर संचालक नियमों के अनुसार खनन और खनन सामग्री का परिवहन सुनिश्चित करें।

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

खनन संबंधित बैठक

 

IMG-20250208-WA0166
सोनभद्र में खनन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए बैठक।

 

अजीत सिंह

सोनभद्र।

घाटमपुर में आटो ट्रैक्टर की टक्कर,दो लोग गंभीर रूप से घायल Read More घाटमपुर में आटो ट्रैक्टर की टक्कर,दो लोग गंभीर रूप से घायल

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के अधिकारियों और जनपद के ट्रांसपोर्टर, स्टोन क्रशर भण्डारण अनुज्ञाधारक एवं खनन पट्टा धारकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि उनके वाहनों को बेवजह परेशान न किया जाए। क्रशर संचालक और खनन पट्टा धारकों ने भी अपने व्यवसाय में आने वाली समस्याओं के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने सभी की समस्याओं को ध्यान से सुना और मौके पर ही उनके समाधान का आश्वासन दिया।

स्टॉक व बिक्री रजिस्टर अधूरे मिलने पर 3 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित Read More स्टॉक व बिक्री रजिस्टर अधूरे मिलने पर 3 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

जिलाधिकारी ने कहा कि क्रशर संचालक नियमों के अनुसार खनन और खनन सामग्री का परिवहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में नियम विरुद्ध कार्य न करें। उन्होंने यह भी कहा कि मानक के अनुरूप खनन और खनन परिवहन करने वालों को पूरा सहयोग दिया जाएगा और गैर कानूनी कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने खनन विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में अवैध खनन और परिवहन नहीं होना चाहिए। उन्होंने समीक्षा के दौरान धारा-20 के लंबित प्रकरणों और वन बंदोबस्त प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने का भी आश्वासन दिया।

जिले की सुव्यवस्थित गौशालाओं में शामिल कोचवा, 237 निराश्रित गोवंशों को मिल रहा संरक्षण Read More जिले की सुव्यवस्थित गौशालाओं में शामिल कोचवा, 237 निराश्रित गोवंशों को मिल रहा संरक्षण

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जिले में किसी भी हाल में अवैध खनन, अवैध परिवहन और एम.एम.-11 का उल्लंघन न होने दिया जाए। पुलिस विभाग और राजस्व विभाग की टीम एक साथ मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में खनन का कार्य निर्धारित मानकों और शासन की मंशा के अनुरूप ही होना चाहिए। यदि बिना परमिट/फर्जी परमिट के खनन सामग्री से लदा कोई भी वाहन और ओवरलोड वाहन पकड़ा जाता है,

तो उस वाहन मालिक/ड्राइवर पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन से संबंधित कार्रवाई के नाम पर कोई भी अधिकारी और कर्मचारी खनन क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों पर किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं करेगा, अन्यथा की दशा में वह स्वयं जिम्मेदार होगा और कार्रवाई के लिए भी तैयार रहेगा।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सहदेव कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, ज्येष्ठ खान अधिकारी लखनऊ आशीष कुमार, ज्येष्ठ खान अधिकारी लखनऊ रंजीत निर्मल, ज्येष्ठ खान अधिकारी लखनऊ अजीत पाण्डेय, ज्येष्ठ खान अधिकारी सोनभद्र, जनपद के ट्रांसपोर्टर, स्टोन क्रशर भण्डारण के अनुज्ञापी एवं खनन पट्टा धारकगण उपस्थित रहे।यह बैठक खनन संबंधी समस्याओं के समाधान और जिले में वैध खनन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

About The Author

Post Comments

Comments