किसानों का धरना 99 वें दिन जारी 

किसानों का धरना 99 वें दिन जारी 

देवरिया। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के संयोजन में बैतालपुर चीनी मिल को चलाने हेतु समिति सदस्यों एवं किसानों का धरना कलेक्ट्रेट परिसर में 99 वें दिन चलता रहा। किसानों ने  समिति अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में किसानों का दल दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव व पूर्व अध्यक्ष दीवानी कचहरी बार एसोसिएशन के सुशील चंद्र मिश्रा से मिलकर आंदोलन के समर्थन में आने का प्रतिवेदन दिया जहां पर , अधिवक्ताओं ने एक स्वर से संघर्ष को समर्थन दिया।
 
इधर धरना स्थल पर समिति संयोजक अवधेश मणि त्रिपाठी की सदारत में किसानों ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से जाकर धरना दिया इस अवसर पर श्री मणि ने कहा कि सरकार जब तक हमारी मांग नहीं मान लेती हम किसान संघर्ष के विभिन्न तौर तरीकों को आजमाते हुए आगे बढाते जायेगे। धरना सभा को किसान नेता विकास दुबे राम प्रकाश सिंह ने संबोधित किया।
 
इस अवसर पर पंडित वेद प्रकाश, जयप्रकाश गुप्ता ,बरकत अली,राम इकबाल चौहान ,जगदीश यादव ,विजय कुमार सिंह , अशोक साहनी, हरेंद्र पासवान, अनिल नफीस राजू कुमार चौहान, कलेक्टर शर्मा, कोमल यादव, अशोक यादव ,अनूप कुमार सिंह ,शिव प्रसाद बारी ,राजेंद्र प्रसाद ,रत्नेश मिश्रा आदि शामिल रहे। 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel