कानपुर में स्कूल बस पलटने से कई बच्चे घायल, चीख-पुकार, परिजन बेहाल 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

कानपुर। कानपुर के नबावगंज में एक स्कूल की बस पलटने से कई बच्चे घायल हो गए। बस पलटने से चीख पुकार मच गई। अभिभावक बच्चों को देखते के लिए बदहवास होकर भागते देखे गए। नशेड़ी वाहन चालकों की वजह से स्कूली बच्चों की जिंदगी भी खतरे में पड़ने लगी है। इसी कथन की पुष्टि करने वाला एक हादसा नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुआ ,जहां एक स्कूली बस के पलटने से कई बच्चे और टीचर भी घायल हो गए । इनमें से गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना से जहां चीख पुकार मच गई ,वहीं परिजन भी बेहाल नजर आए। वह रोते हुए बस पलटने वाले घटनास्थल पर पहुंचे ,जहां पुलिस ने उन्हें समझा कर शांत कराया।
 
IMG_20250124_155753पुलिस उपायुक्त सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि आज शुक्रवार को यह घटना नवाबगंज थानाक्षेत्र में हुई जहां जीडी गोयनका स्कूल की एक बस जो सुबह बच्चों को लेकर जा रही थी उसकी कमानी पटा टूटने के कारण वह पलट गई। उसमें 8 बच्चे और एक टीचर बैठीं थीं वो सभी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को मामूली चोट आई है। उन्होंने संजीवनी अस्पताल ले जाया गया।
 
सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां मैनावती मार्ग के पास जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल की बस पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मशक्कत कर बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद भीषण जाम लग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।
 
                  

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें