किसानों के हित में खाद के मूल्यों को नियंत्रित किया जाय तथा उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
On
बस्ती। जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के हित में खाद के मूल्यों को नियंत्रित किया जाय तथा उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। विकास भवन सभागार मे आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने पर अधिकारियों पर कार्यवाही की जायेगी। इसके लिए उच्च स्तर पर शिकायत भी की जायेगी।
प्रत्येक दशा में किसानों को समय से योजनाओं से लाभान्वित कराना शासन की मंशा है, इसमें शिथिलता से आम जनमानस में गलत संदेश जाता है।मा0 उपाध्यक्ष ने नलकूप विभाग के जेई को निर्देशित किया कि पाइप की लैब टेस्टिंग गोरखपुर लैब से करायी जाए। नलकूप के विभाग के जेई ने बताया कि जनपद में सिंचाई के लिए नलकूपों की स्थिति ठीक है। वर्तमान में 6 नलकूप विद्युत दोष से तथा 3 यांत्रिक दोष से बंद है, इन्हें शीघ्र ही संचालित करा दिया जायेगा। वर्तमान वित्तीय वर्ष में जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव के सापेक्ष कुल 13 नये नलकूप शीघ्र ही स्थापित किये जायेंगे।
बाढ़ खण्ड के इंजीनियर धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि धुसवा बांध पर 2.76 करोड़ की परियोजना निर्माणाधीन है, यह शीघ्र ही पूरी हो जायेगी। उन्होंने सरयू नहर खण्ड अयोध्या द्वारा रानीपुर रेहरवा तथा केशवापुर में नहर पर निर्माण की गयी दीवाल/डिवाइडर पर आपत्ति प्रकट करते हुए कहा कि इसकी जांच कराने हेतु उच्चाधिकारियों से शिकायत की जायेगी।सांसद/विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर ने बाढ़ आपदा का मूल्यांकन हेतु निर्देशित मईलपुरा व महुआकला गांव के बारे में जानकारी चाही। जिस पर संतोषजनक उत्तर नहीं प्राप्त हुआ।
उन्होंने जनपद बस्ती के डमरूआ नगरीय क्षेत्र में बाढ़ की प्रभावित एरिया को बाढ़ से सुरक्षित करने की कार्यवाही किए जाने को विशेष आवश्यक बताया। नहरों के सिल्ट सफाई विषयक चर्चा पर भी जनप्रतिनिधियों द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया।जिला कृषि अधिकारी डा0 बी0आर0 मौर्य ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक में आत्मा योजनान्तर्गत 28 किसानों को लाभान्वित किया गया है। फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
अब तक 108735 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया जा चुका है जो 520396 के सापेक्ष है।लघु सिंचाई विभाग के जेई द्वारा बताया गया कि निःशुल्क बोरिंगधारकों में 145 इंजन का वितरण करा दिया गया है। जिस पर जनप्रतिनिधियों द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी और उनके अधिशाषी अभियन्ता से दूरभाष से वार्ता करने का प्रयास किया गया परन्तु समुचित उत्तर नहीं मिला। जनप्रतिनिधियों द्वारा सुविखाबाबू गांव (कप्तानगंज विधानसभा अन्तर्गत) को बाढ़ से बचाव हेतु अब तक की गयी कार्यवाही के विषय में जानकारी चाही गयी, इस पर बाढ़ खण्ड के अधिकारी ने बताया कि अद्यतन जानकारी लिखित रूप में एक सप्ताह में उपलब्ध करा दिया जायेगा।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्रा, महादेवा फूलचन्द्र श्रीवास्तव, सदर मो0 सलीम, अधिशासी अभियंता नोडल राकेश कुमार गौतम, सहायक अभियन्ता सरयू नहर खण्ड आर0एन0 तिवारी, अमरनाथ दूबे, सत्येन्द्र कुमार विश्वकर्मा, परविन्द सिंह, राघवेन्द्र कुमार नायक, रामवृक्ष राम, रामनरेश सिंह, हरेन्द्र प्रसाद, आदित्य, सुनील कुमार यादव, बलिकरन चौहान, दुर्गेश कुमार, डी0के0 सिंह उपस्थित रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Jan 2026
14 Jan 2026
13 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
14 Jan 2026 21:20:48
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 के पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...


Comment List