राजनीति
ख़जनी थाना में नई महिला इंस्पेक्टर का आगमन, निष्पक्ष न्याय का आश्वासन
देवरिया से गोरखपुर होती हुई ख़जनी थाना संभालने पहुंचीं अर्चना सिंह
गोरखपुर/ख़जनी - देवरिया जिले से गोरखपुर जनपद के तिवारीपुर थाना और अब ख़जनी थाना की कमान संभालने वाली 2001 बैच की महिला प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह ने ख़जनी थाना में चार्ज लेते हुए निष्पक्ष न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। मिर्जापुर जनपद की मूल निवासी श्रीमती सिंह ने थाना परिसर का निरीक्षण करने के बाद थाना स्टाफ के साथ बैठक कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और कानून व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
अर्चना सिंह का पुलिस सेवा में अनुभव: उन्होंने गोरखपुर जिले में तिवारी पुर क्व बाद ख़जनी थाना का कमान संभाली है , नई इंस्पेक्टर के आने से स्थानीय लोगों की उम्मीदें जगी है। अर्चना सिंह ने कहा की ख़जनी थाना में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने वाली है। निष्पक्ष न्याय का उम्मीद है।

Comments