नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बर्खास्तगी व निलंबन सहित विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने कार्य बहिष्कार कर दूसरे दिन भी दिया धरना
सिद्धार्थनगर। लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष की बर्खास्तगी व लेखपालों का निलंबन वापस लेने सहित कई अन्य मांग को लेकर लेखपालों ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी कार्य वहिष्कार कर जिले के पांचों तहसीलों के कार्यालय परिसर में धरना दिया।
सदर तहसील नौगढ़ में धरना की अध्यक्षता तहसील संयोजक महेंद्र कुमार सहानी ने किया। धरने को संबोधित करते हुए तहसील संयोजक ने कहा कि लेखपाल संघ सिद्धार्थनगर सभी मांग व समस्याओं का शासनादेश के अनुसार अनुपालन चाहता है। सभी समस्याएं जिलाधिकारी के संज्ञान में है। परंतु उनके द्वारा समस्याओं का निस्तारण न करके कार्यवाही का डर व भय दिखाकर लेखपालों की आवाज को दबाया जा रहा है और कुछ अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लेखपाल संघ सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग करता है। उन्होंने कहा कि नियम विरुद्ध तानाशाही रवैया अपनाते हुए चिकित्सा अवकाश पर चल रहे जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता को बर्खास्त किया गया है। जिसको लेकर सभी लेखपाल आक्रोशित है।
धरने में विनय कुमार पाण्डेय,सुधीर कुमार भारद्वाज, बबीता सिंह, प्रभात सैनी, रणधीर राणा, राजेश चहार, बिंदुसार, अशोक यादव दुर्गेश पाण्डेय दीपक जायसवाल आदि मौजूद रहे। उधर शोहरतगढ़, बांसी, इटवा, डुमरियागंज के तहसील प्रांगण में लेखपाल संघ द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।

Comments