हरदोई के अनुज ने स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता सिल्वर

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

हरदोई। भरावन क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी अनुज कुमार ने स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। कोच पंकज कुमार ने बताया कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अनुज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
 
अनुज ने कहा कि वह और मेहनत कर अगली बार गोल्ड जीतकर माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने की तैयारी कर रहा है। अनुज के माता-पिता ने कहा कि यह सिल्वर उसकी मेहनत का नतीजा है। गांव वालों ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें