झोलाछाप चिकित्सक व उसके अज्ञात सहयोगी के विरुद्ध मुकदमा 

 अवैध अस्पताल सील पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल पर ताला लगा 

Office Desk Lucknow Picture
Published On

हलिया -ब्लॉक के भैसोड़  गांव में अस्पताल की जांच करने गई टीम के साथ दुर्व्यवहार व हंगामा करने के चौथे दिन सोमवार को जांच टीम में शामिल उपमुख्य चिकित्साधिकारी नोडल अधिकारी निजी चिकित्सालय डा॰ अवधेश कुमार सिंह व डा॰अरूण कुमार वर्मा ने उपनिरीक्षक काशी सिंह व मनसुख लाल यादव की मौजूदगी में अस्पताल पर ताला लगाकर सील की कार्रवाई की। नोडल अधिकारी डा॰अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित काशी हास्पिटल के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सील कर दिया गया है।
 
बीते 18 अक्टूबर को अस्पताल की जांच करने आई टीम पर अस्पताल संचालक व उसके साथियों द्वारा हंगामा करते हुए जांच में बाधा उत्पन्न करते हुए जांच टीम से दुर्व्यवहार किया गया था। वहीं इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने झोलाछाप के विरुद्ध तहरीर देकर ड्रमंडगंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें