जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने दम्पति सहित लड़के को पीटा घायल, मुकदमा दर्ज
सहजनवा/गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर निवासिनी जीतना देवी पत्नी झिनकावन ने थाना पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही पट्टीदार के खिलाफ मारपीट कर घायल करने व जान माल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर निवासिनी जीतना देवी पत्नी झिनकावन ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 अगस्त को सुबह 10 बजे के करीब रोहित पुत्र अदालत, रिंकू उर्फ शिवानंद पुत्र अदालत, विन्दा देवी पत्नी अदालत, शनतोला देवी पत्नी रोहित ने जमीनी रंजिश को लेकर मुझ प्राथिनी जीतना देवी, झिनकावन पुत्र स्व रेखा, जितेन्द्र पुत्र झिनकावन को लाठी डंडा से मार पीट कर घायल कर दिए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल भिजवाया।इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि महिला जीतना देवी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ धारा 126(2),115(2), 352,351(3) बीएनएस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Comments