सरयू नदी में  स्नान करते समय डूबे दो बहन भाई व रील बनाते समय डूबी एक और लड़की का शव बरामद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

 

संवाददाता आलापुर अम्बेडकर नगर


अंबेडकर नगर।जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र निकट थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र बच्चे को बचाने की जद्दोजहद में सरयू नदी में डूबी दोनों बहनों का शव तीसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने आज सुबह बरामद कर लिया जबकि बच्चे का शव कल देर शाम बरामद किया गया था।   राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के चाण्डीपुर में स्थित सरयू नदी में बीती 6 तारीख को दोपहर में नदी में स्नान करते समय डूबने की हुई घटना में 13 वर्षीय धोनी निवासी चौतरा गोरखपुर,18 वर्षीय रेशम तथा 20 वर्षीय शीलू निवासी नरवापीतांबरपुर शामिल थे। मृतक रेशम और शीलू दोनों सगी बहनें हैं दोनो मृतक धोनी की मौसी हैं। बताया जाता है कि अपनी मांँ के साथ नरवा पीताम्बर पुर ननिहाल आया धोनी सभी के साथ गुरुवार को उक्त सरयू नदी में स्नान करने के लिए पहुंँचा था।स्नान करने के दौरान पैर फिसलने के कारण धोनी नदी की गहराई में चले जाने से डूबने लगा इसे देखकर बचाव की जद्दोजहद में जुटी रेशम और शीलू खुद अपने को भी संभाल नहीं पाई और नदी में डूब गयी।

धोनी की मांँ के गुहार पर मौके पर पहुंँचे लोगों ने बचाव के तमाम प्रयास करने के साथ मामले की सूचना पुलिस को दिया थोड़ी देर बाद ही थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी के अलावा उपजिलाधिकारी सदानंद सरोज क्षेत्राधिकार आलापुर राम बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंँच गए। नदी में डूबे तीनो को स्थानीय लोगों के साथ गोताखोरों की मदद लेकर  देर शाम तक तलाश कराया गया लेकिन तीनों मे से एक का भी पता नहीं लग सका। दूसरे दिन एसडीआरएफ की तीन टीमों एवं गोताखोरों ने पूरा नदी में डूबे तीनों बच्चों के शव को ढूंढते रहे परन्तु देर शाम सिर्फ धोनी का शव बरामद किया गया।एसडीआरएफ की तीन टीमों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आज तीसरे दिन भी नदी में डूबे बच्चो के शव को बरामद करने के लिए सुबह से नदी में उतर गए और कुछ घंटों में ही दोनों बहनों रेशम मिश्रा और शीलू मिश्रा का शव बरामद कर लिया साथ ही एक लड़की का शव और बरामद किया गया जो बीते 5तारीख को कम्हारिया घाट पर रील बनाते हुए गहरे पानी में गिरकर डूब गई थी। सभी शवों को पुलिस अपने कब्जे में लेकर अन्यत्र परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

प्रज्ञा पुराण कथा सुनने से धन्य हो जाता है मानव जीवन : कैलाश नाथ तिवारी Read More प्रज्ञा पुराण कथा सुनने से धन्य हो जाता है मानव जीवन : कैलाश नाथ तिवारी

About The Author

Post Comments

Comments