जीत की खुशी मनाई नगर भ्रमण करके

लव दुबे अपने मित्रों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिस्ठान वितरण कर तीसरी जीत की खुशी मनाई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

रिपोर्ट_ रामलाल साहनी 

स्वतंत्र प्रभात, मीरजापुर 


विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी देवी धाम से जिसने भी दिल से मिन्नतें मांगी है उसकी मिन्नतें जरूर पूर्ण होती है। इसी तरह से अपना दल के पार्टी कार्यकर्ता लव दुबे ने भी सांसद अनुप्रिया पटेल को तीसरी बार सांसद बनाने के लिए मां विंध्यवासिनी से मिन्नतें की थी। कहते है न की किसी चीज को दिल से चाहो तो उसे पूर्ण करने के लिए पूरी कायनात साथ देने लगती है। इसी तरह लव दुबे जी न सिर्फ मिन्नत ही मांगी बल्कि पार्टी को वोट दिलवाने के लिए धूप छांव की बिना फिकर किए ही सुबह से देर रात तक प्रचार प्रसार करते रहें और उनकी मेहनत रंग लाई। आज उनकी और पार्टी के कार्यकर्ताओं की वजह से मीरजापुर सदर विधान सभा से लाख का आंकड़ा पार कर गया। इसी तरह जब उनसे बात किया गया तो उन्होंने अपने शब्दों को बयां नहीं कर पा रहें उनकी भावनाएं उनके चेहरे पर साफ साफ दिख रहें थे कि सांसद अनुप्रिया पटेल से अधिक खुशी उनके ऐसे कार्यकर्ताओं को हुई जिन्होने  पूरे चुनाव के दौरान 47 डिग्री तापमान में जहां हम और आप घर से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझते लेकिन इन कार्यकर्ताओं ने प्रचंड गर्मी में भी पार्टी के लिए जी तोड़ मेहनत किया और अपने मेहनत की दम पर मीरजापुर की इतिहास में नया उल्ट फेर करके दिखा दिया जो भारत के आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि कोई सांसद मीरजापुर से तीसरी बार सांसद बनी। यह सब पार्टी के लव दुबे जैसे कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ताओं की वजह से संभव हो सका है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हम लोग अपनी खुशी का इजहार कर रहें है हम लोग मोतियाझील मार्ग से लेकर मां विंध्यवासिनी धाम की परिक्रमा करते हुए पुनः घर पर इस भ्रमण कार्य का समापन किया। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को मिस्ठान वितरण भी किया। नगर भ्रमण के दौरान पूर्व सभासद पति संगम लाल त्रिपाठी,

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार