मोदी सरकार ने 09 साल में गरीबों के सम्मान के लिए हर क्षेत्र में काम किया - ब्रजेश पाठक

09 साल में पूरे विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है - ब्रजेश पाठक

गौरीगंज,अमेठी। 


गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी रहे। बैठक का शुभारंभ बृजेश पाठक जी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी  के चित्र पर पुष्प अर्पित करके शुभारंभ किया। 

जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का स्वागत प्रतीक चिन्ह अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण करके किया जिलाध्यक्ष ने स्वागत भाषण भी किया बैठक को पूर्व विधायक दादा तेजभान सिंह एवं राज्य मंत्री व विधायक तिलोई मनकेश्वर शरण सिंह ने भी संबोधित किया।

 वहीं भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने किया बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल में हर क्षेत्र में गरीबों का सम्मान बढ़ाया है जो पहले गरीबों का सपना हुआ करता था आज वह गरीबों के द्वार पर मोदी सरकार ने उपलब्ध कराया है 

किसानों को किसान सम्मान निधि सीधे खाते में जा रही है उज्जवला योजना के अंतर्गत सभी गरीबों को गैस सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध कराया है जो कि पहले गरीबों का कभी सपना हुआ करता था सभी गरीबों को शौचालय एवं आवास देने का भी काम किया है आज जनमानस में मोदी सरकार एवं योगी सरकार को लेकर एक विश्वास कायम हुआ है 

पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सरकार में सफाई लोग कहा करते थे उनका नारा था जो प्लाट खाली है वह प्लाट हमारा है आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है गुंडा माफिया भ्रष्टाचारी बिल में घुस गए हैं या तो प्रदेश छोड़ दिए हैं माफिया एनकाउंटर के डर से आज सरेंडर कर रहे हैं।उपमुख्यमंत्री ने आगे अपने संबोधन में कहा अमेठी एक हाई प्रोफाइल शीट है l

जहां पर स्मृति ईरानी हमेशा सक्रिय रहती है और यहां के विकास कार्यों को लेकर हमेशा चिंतित रहती है उन्होंने 2019 में एक इतिहास रचा और मैं आवाहन करता हूं आप सभी कार्यकर्ता वरिष्ठ नागरिकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कि 2019 से भी बड़ी जीत 2024 में हो और दीदी को और अधिक मतों से विजई बना कर भेजें ।उपमुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों एवम 2024 लोकसभा चुनाव पर विस्तार से प्रकाश डाला।

जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं क्रमशाह दादा तेजभान सिंह पूर्व विधायक ,दयाशंकर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, उमाशंकर पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष ,विंदेश्वरी दुबे पूर्व जिला महामंत्री ,ओमप्रकाश पांडे पूर्व मंडल अध्यक्ष ,जसकरण सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष ,अवधेश सिंह और रामकृष्ण भारती ,रविंद्र पांडे घीशन मिश्रा ,बृजेश सिंह ,दीपचंद कौशल, विश्वनाथ मिश्रा, श्री नाथ वर्मा रामदुलारे तिवारी, सूर्य लाल वर्मा को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। बैठक में सभी जिला पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्ष सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat Desk