भदोही के यशस्वी जायसवाल टीम इण्डिया में डब्लूटीसी के लिए चयनित

ऋतुराज गायकवाड़ की जगह लेंगे यशस्वी जायसावल 

भदोही के यशस्वी जायसवाल टीम इण्डिया में डब्लूटीसी के लिए चयनित

भदोही का लाल यशस्वी देश का नाम कर रहा रौशन : विनय चौरसिया

भदोही, 

भदोही के यशस्वी जायसवाल का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में डब्लूटीसी के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर हुआ है। वह ऋतुराज गायकवाड़ की जगह लेंगे। यशस्वी के चयन से परिवार और गृहनगर सुरियावां में ख़ुशी का माहौल है। यशस्वी आईपीएल क्रिकेट में दन-दनादन रन बनाने को लेकर वह सुर्खियों में रहा। उसका बल्ला सिर्फ चौका और छक्का उगल रहा था। क्रिकेट को बिंदास अंदाज में खेलने वाला यह नौजवान क्रिकेट की पसंद बनता दिख रहा है।


राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे यशस्वी जायसवाल ने बढ़िया प्रदर्शन किया। पिछले दिनों क्रिकेटर रवि शास्त्री और हरभजन सिंह ने यशस्वी और रिंकू सिंह को भारतीय टीम में टी-20 के लिए चयनित करने की जोरदार वकालत की थी। उत्तर प्रदेश के भदोही के सुरियावां जैसे छोटे नगर से निकल कर यशस्वी अपनी मेहनत के बल पर भविष्य की उम्मीद गढ़ रहा है। आने वाले दिनों में वह बीसीसीआई की एक उम्मीद बन सकता है। उसकी इस उपलब्धि से भदोही और गृहनगर सुरियावां में बेहद ख़ुशी है। 


डब्लूटीसी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ का टीम में चयन किया गया था लेकिन जून के पहले सप्ताह में उनकी शादी है जिसकी वजह से उन्होंने टीम में शामिल होने से असमर्थता भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बॉर्ड से जातायी थी, जिसके बाद उनके स्थान पर स्टैंडबाय खिलाडी के रूप में यशस्वी जायसवाल का चयन किया गया है। आईपीएल में यशस्वी की उपलब्धियों को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर थे।

पिता भूपेंद्र जासवाल उर्फ़ गुड्डन बेटे की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा है कि यह हमारे और परिवार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यशस्वी जायसवाल अपने उत्कृष्ट क्रिकेट खेल से भारतीय टीम का बुलंद सितारा बने यह मेरी शुभकामना है।


सुरियावां नगर के नव निर्वाचित अध्यक्ष विनय चौरसिया ने यशस्वी की इस उपलब्धि पर ख़ुशी जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि यह भदोही के साथ उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। पूरा सुरियावां नगर और भदोही इस खबर को सुनने के बाद जश्न में डूबा है। हम यशस्वी को बधाई देते हैं। सोमवार को पूरे नगर में विशेष जश्न मनाया जाएगा। यशस्वी की उपलब्धि से पूरा नगर पोस्टर से अटा दिखेगा।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel